भूकंप के झटके से लोग सहमे

लोहरदगा. जिले में रविवार को भी भूकंप का झटका महसूस किया गया. भूकंप के झटके बाद लोग सहमे हैं. जिन लोगों का परिवार अन्य स्थानों पर रहते हैं, उन लोगों से लोग लगातार संपर्क बनाये हुए हैं और उनका हालचाल ले रहे हैं. लोग घरों मंे रहने के बजाये भूकंप की चर्चा करते हुए एक-दूसरे […]
लोहरदगा. जिले में रविवार को भी भूकंप का झटका महसूस किया गया. भूकंप के झटके बाद लोग सहमे हैं. जिन लोगों का परिवार अन्य स्थानों पर रहते हैं, उन लोगों से लोग लगातार संपर्क बनाये हुए हैं और उनका हालचाल ले रहे हैं. लोग घरों मंे रहने के बजाये भूकंप की चर्चा करते हुए एक-दूसरे को घरों से बाहर रहने की नसीहत दे रहे हैं. हर ओर नेपाल एवं बिहार में भूकंप से हुए, भारी तबाही की चर्चा की जा रही है. लोहरदगा क्षेत्र पठारी क्षेत्र होने के कारण भूकंप की संभावना कम है, बावजूद लोग पूरी सावधानी बरते हुए हैं. लोगों को डर है कि किसी भी समय भूकंप का तेज झटका आ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




