::3::: कार के धक्के से ठेला चालक गंभीर

Published at :26 Apr 2015 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
::3:::   कार के धक्के से ठेला चालक गंभीर

फोटो-एलडीजीए- 1 ईलाजरत सुदामा महतो.लोहरदगा. शांति नगर महेश्वरी धर्मकाटा के समीप शांति आश्रम निवासी 53 वर्षीय ठेला चालक सुदामा महतो को सेंट्रो कार जेएच018-4551 ने धक्का मार दिया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. सुदामा महतो ठेला चला कर छड़ एवं सीमेंट की ढुलाई करता है. सुबह पतरा टोली में सीमेंट अनलोड कर […]

विज्ञापन

फोटो-एलडीजीए- 1 ईलाजरत सुदामा महतो.लोहरदगा. शांति नगर महेश्वरी धर्मकाटा के समीप शांति आश्रम निवासी 53 वर्षीय ठेला चालक सुदामा महतो को सेंट्रो कार जेएच018-4551 ने धक्का मार दिया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया. सुदामा महतो ठेला चला कर छड़ एवं सीमेंट की ढुलाई करता है. सुबह पतरा टोली में सीमेंट अनलोड कर अपने घर शांति आश्रम जा रहा था, इसी बीच विपरीत दिशा से आ रही सेंट्रो कार ने उसे धक्का मार दिया. धक्का लगने के बाद गाड़ी चालक स्वयं उतर कर उसे घायलावस्था में ही सदर अस्पताल पहुंचाया. स्थानीय लोगों के आक्र ोशित होते ही उसने अपने खर्च से ठेला चालक का इलाज कराने की बात कही. इसके बाद स्थानीय लोग शांत हो गये. घायल सुदामा महतो का इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola