अभियान मंे नारी शिक्षा महत्वपूर्ण

भंडरा/ लोहरदगा. स्कूल चलें चलायें अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं, अभिभावक, शिक्षा समिति ने पहले पढ़ाई फिर विदाई का कार्यक्रम किया. कार्यक्रम के तहत अभिभावक संग छात्राएं, शिक्षा समिति सदस्यों ने प्रभात फेरी निकाली. प्रभात फेरी प्रखंड परिसर से होते हुए मुख्य पथ, प्रोजेक्ट वंशीधर कन्या उच्च विद्यालय तक गया. प्रभात […]
भंडरा/ लोहरदगा. स्कूल चलें चलायें अभियान के तहत कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं, अभिभावक, शिक्षा समिति ने पहले पढ़ाई फिर विदाई का कार्यक्रम किया. कार्यक्रम के तहत अभिभावक संग छात्राएं, शिक्षा समिति सदस्यों ने प्रभात फेरी निकाली. प्रभात फेरी प्रखंड परिसर से होते हुए मुख्य पथ, प्रोजेक्ट वंशीधर कन्या उच्च विद्यालय तक गया. प्रभात फेरी का नेतृत्व बीइओ ने किया. प्रोजेक्ट वंशीधर कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं के साथ नारी शिक्षा जागृति पर चर्चा की गयी. इस क्रम मंे बीइओ ने कहा कि शिक्षा के अभियान में नारी शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण है. एक नारी के शिक्षित होने से पूरा परिवार शिक्षित होता है. प्रभात फेरी के बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अभिभावकों के साथ बैठक हुई. मौके पर शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए अभिभावकों ने शिक्षकों को शिक्षण कार्य के अलावे अन्य कार्यों में नहीं लगाने की मांग की. अभिभावकों ने कहा कि विद्यालयों में शिक्षकों की संख्या आधा से भी कम है जो शिक्षक हैं उन्हें अन्य कार्यों में लगा दिया गया है. शिक्षकों को अन्य सरकारी कार्य में लगाने से विद्यालय मंे प्रतिदिन आम लोगांे की भीड़ लगी रहती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है. मौके पर अभियान को सफल बनाने के लिए सभी को आगे आने को कहा गया. बैठक में राजमोहन लोहरा, रेयाजुल खान, श्रद्धावती पांडेय, कृष्ण पांडेय, एतवा उरांव आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




