अभियान के तहत 1524 नामांकन

भंडरा/लोहरदगा : स्कूल चलें चलायें अभियान के तहत भंडरा प्रखंड में 1584 बच्चों का नामांकन कक्षा एक से आठ तक में किया गया. भंडरा प्रखंड मंे 837 बच्चों का नामांकन का लक्ष्य था. स्कूल चलें चलायें अभियान के तहत बेहतर जागरूकता लोगों में देखा गया. विद्यालय छोड़ कर ईंट भट्ठा गये बच्चे भी इस अभियान […]
भंडरा/लोहरदगा : स्कूल चलें चलायें अभियान के तहत भंडरा प्रखंड में 1584 बच्चों का नामांकन कक्षा एक से आठ तक में किया गया. भंडरा प्रखंड मंे 837 बच्चों का नामांकन का लक्ष्य था. स्कूल चलें चलायें अभियान के तहत बेहतर जागरूकता लोगों में देखा गया. विद्यालय छोड़ कर ईंट भट्ठा गये बच्चे भी इस अभियान के क्रम में वापस आकर विद्यालयों में नामांकन करवायें. बीइओ ने बताया कि कुछ बच्चे अभी भी ईंट भट्ठा में हैं.
उन्हंे वापस बुला कर नामांकन कराने का प्रयास किया जा रहा है. 24 अप्रैल को श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण सचिव राहुल शर्मा भंडरा प्रखंड के राजकीयकृत मवि भंडरा में भट्ठा से वापस आकर विद्यालय में नामांकन करवानेवाले पांच बच्चों से मिले. उनसे बातें कर विद्यालय नहीं छोड़ने की नसीहत दी.
इस शिक्षा अभियान की सफलता मंे जिला प्रशासन के साथ-साथ राज्य के मंत्री, सचिव एवं सर्ड निदेशक निरीक्षण कर मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन देते रहे. इस अभियान की सफलता पर बीडीओ अजय भगत ने बीइओ, सभी बीपीओ, बीआरसी, सीआरपी, शिक्षक, ग्राम शिक्षा समिति, प्रबंधन समिति, बाल संसद, आम नागरिकों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि सभी के योगदान इस अभियान में था. बच्चों का विद्यालय में ठहराव से ही इस अभियान का सपना पूरा होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




