केंद्रीय टीम ने मामले की जांच की

Published at :25 Apr 2015 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय टीम ने मामले की जांच की

फोटो- एलडीजीए-1 जांच करते अधिकारी.सेन्हा/लोहरदगा. सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़गांव निवासी हरिनाथ उरांव के नि:शक्त पुत्र दिलीप उरांव के साथ दिल्ली में शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना को लेकर अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम लोहरदगा पहुंच कर मामले की जांच की. आयोग के सहायक निदेशक आरके दूबे, सूरज कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी विरेंद्र कुमार, सेन्हा थाना […]

विज्ञापन

फोटो- एलडीजीए-1 जांच करते अधिकारी.सेन्हा/लोहरदगा. सेन्हा थाना क्षेत्र के भड़गांव निवासी हरिनाथ उरांव के नि:शक्त पुत्र दिलीप उरांव के साथ दिल्ली में शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ना को लेकर अनुसूचित जनजाति आयोग की टीम लोहरदगा पहुंच कर मामले की जांच की. आयोग के सहायक निदेशक आरके दूबे, सूरज कुमार, बाल संरक्षण पदाधिकारी विरेंद्र कुमार, सेन्हा थाना प्रभारी रामजी प्रसाद आदि लोगांे ने भड़गांव पहुंच कर दिलीप के परिजनों से बातचीत की. ज्ञात हो कि दिलीप 2014 में दिल्ली चला गया था, जहां वह मानव तस्कर के हाथ में पड़ गया. मानव तस्करों ने उसे एक घर में बेच दिया. जहां उसके साथ शारीरिक एवं मानसिक शोषण किया गया. दिलीप वहां से भागने के क्रम में बड़काकाना पहुंच गया, जहां आरपीएफ ने दिलीप को पकड़ कर वापस भेजा दिया. दिलीप बड़काकाना मंे भीख मांगते मिला था. घटना की जानकारी मिलने पर अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने टीम गठित कर मामले की सत्यता की जांच के आदेश दिये. इसी क्रम में जांच टीम सेन्हा पहुंच कर दिलीप के परिजनों से बात कर मामले की जानकारी ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola