खरना के महाप्रसाद के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू

Updated:
विज्ञापन
खरना के महाप्रसाद के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू

खरना के महाप्रसाद के साथ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू

विज्ञापन

लोहरदगा. लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन सोमवार को व्रतियों ने विधि-विधान के साथ खरना संपन्न किया. शुद्धता और पवित्रता के साथ मिट्टी के चूल्हे पर गुड़ की खीर और रोटी का महाप्रसाद तैयार किया गया. इसे ग्रहण करने के बाद छठ व्रतियों का 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास प्रारंभ हो गया. इस दौरान पूरे जिले में भक्तिमय माहौल देखा गया और ””””कांच ही बांस के बहंगिया”””” जैसे पारंपरिक गीतों से घर-आंगन गूंज उठे. काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने व्रतियों के घर पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया. व्रतियों ने बताया कि यह पर्व सूर्य देव और छठी मैया की कठिन उपासना का है, जिसमें संयम और स्वच्छता का विशेष महत्व है. इधर, महापर्व को लेकर प्रशासन भी सतर्क है. शहर के विभिन्न तालाबों और नदी9घाटों पर साफ-सफाई व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हो. हृदय गति रुक जाने से लोहरदगा के रहनेवाले हवलदार की मौत पूर्णिया. जिला बल में कार्यरत हवलदार की हृदय गति रुक जाने से सोमवार को मौत हो गयी. मृतक हवलदार रामवृत उरांव (58) बताया गया जो, मूल रूप से लोहरदगा के रहनेवाले थे. पुलिस मेंस एसोशिएशन के जिला अध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि करीब छह महीने से हवलदार की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी. सुबह अचानक वे गिर पड़े तो इलाज के लिए उन्हें जीएमसीएच ले जाया गया. वहां स्थिति गंभीर होते देख उन्हें निजी अस्पताल ले जाने के क्रम में रास्ते में ही वे दम तोड़ दिया. चिकित्सकीय जांच से पता चला है कि हृदय गति रुक जाने से मौत हुई.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola