एक सप्ताह के भीतर भाड़ा तय करें, नहीं तो होगा आंदोलन

ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक लोहरदगा. लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक रेलवे साइडिंग बस स्टैंड में कवंलजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में ऑनरों की समस्याओं पर चर्चा की गयी. साथ ही बैठक में कई निर्णय लिये गये. बैठक में कहा गया कि जियोमैक्स तथा हिंडालको कंपनी मनमानी कर रही है. उचित […]
ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक लोहरदगा. लोहरदगा गुमला ट्रक ऑनर एसोसिएशन की बैठक रेलवे साइडिंग बस स्टैंड में कवंलजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में ऑनरों की समस्याओं पर चर्चा की गयी. साथ ही बैठक में कई निर्णय लिये गये. बैठक में कहा गया कि जियोमैक्स तथा हिंडालको कंपनी मनमानी कर रही है. उचित भाड़ा दोनांे कंपनियां ट्रक ऑनरों को नहीं दे रही है. यदि कंपनियां एक सप्ताह के अंदर नया भाड़ा तय नहीं करती हैं तो उग्र आंदोलन किया जायेगा. बैठक में कहा गया कि दोनों कंपनी से ऑनरों का प्रतिनिधिमंडल मिल कर दोनों कंपनियों को इससे अवगत करा दिया जायेगा. बैठक में कहा गया कि कंपनी को यह भी सुनिश्चित करना होगा कि जिन ट्रकों का निबंधन इन कंपनियों में है उन्हें हर महीने 22 ट्रिप माल देना होगा. बैठक में कहा गया कि आठ दिनों के अंदर नयी कमेटी का गठन किया जायेगा. बैठक में कहा गया कि बगडू माइंस में चलनेवाली गाड़ी छह महीने से बैठी है. उन्हें अन्य माइंसों मे शिफ्ट कराया जायेगा. उपर पाट से रिचुघुटा चलनेवाली गाडि़यों को चंदवा होकर भेजा जाये. बैठक में अभय सिंह, मो आलम, किशोर जायसवाल, युसुफ अंसारी, रहमत अंसारी, विजय साहू, जतरु मुंडा, हाजी कलीम, अरुण साहू, नईम अंसारी, मोख्तार अंसारी, रामजीत साहू, गौतम साहू, गुडू शशि, इजहार, बबलू, एनामूल, ब्रज सिंह, फिरोज राही, हेमंत, विनय, एस शर्मा, संजू, सत्यनारायण साहू, संजीव, मोनू, शकील, दिलीप, बासुदेव, अमित वर्मा, चंदन, इसरार, पिंटू, ननका, महली, पंकज, राजेश, कार्तिक, संजय, कुर्बान, सरवर अंसारी, गुलाम रब्बानी, हसनैन, साजिद सहित अनेक ट्रक ऑनर उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




