स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए जागरूकता चलायें : डीसी

फोटो- एलडीजीए- 2 बैठक करते उपायुक्त.लोहरदगा. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई. बैठक में कहा गया कि झारख्ंाड में स्वाइन फ्लू का मामला प्रकाश में आया है. जिले में इस प्रकार का मामला तो अभी तक नहीं आया है, लेकिन इसके बाद भी हम सबों का दायित्व है कि आम […]
फोटो- एलडीजीए- 2 बैठक करते उपायुक्त.लोहरदगा. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की बैठक हुई. बैठक में कहा गया कि झारख्ंाड में स्वाइन फ्लू का मामला प्रकाश में आया है. जिले में इस प्रकार का मामला तो अभी तक नहीं आया है, लेकिन इसके बाद भी हम सबों का दायित्व है कि आम जन को इस बीमारी के लक्षणों से शीघ्रताशीघ्र परिचित करायें, जिससे जिले में समय रहते मामले प्रकाश में आये और लोगों क ी जान बचायी जा सके. सिविल सर्जन को निर्देश देते हुए उपायुक्त ने कहा कि सभी प्रखंडों में महत्वपूर्ण जगहों का चयन करें. वहां विभाग से प्राप्त प्रचार सामग्री जैसे बैनर, पोस्टर आदि का प्रदर्शन करें. जिससे की आम जन में जागरूकता आये. साथ ही जिला अस्पताल में छह बेड का एक अलग वार्ड भी बनाने, मास्क और दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करानेे का निर्देश दिया. कहा कि इस वर्ष जिले में संस्थागत प्रसव और टीकाकरण शत-प्रतिशत हो.प्रसव के समय जननी और शिशु मृत्यु में और कमी लाने की कोशिश करें. इस कार्य में सहियाओं का भरपूर सहयोग लें. बैठक में कहा गया कि बीमारी से बचने के लिए जागरूकता अभियान चलाते हुए आधिकारिक प्रचार करें. बैठक में सीएस एमएम सेनगुप्ता, डीएस एंथोनी तिग्गा, विकास, नाजिश फहीम अख्तर सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




