उत्कृष्ट कार्य करनेवाली सहियाएं पुरस्कृत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Mar 2015 3:46 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सदर अस्पताल में आठ मार्च से दस मार्च तक महिलाओं से संबंधित विभिन्न कार्यक्र मों का आयोजन कर रहा है. जिसमें सवाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर का स्क्रीनिंग किया जा रहा है. कार्यक्रम में सिविल सजर्न ने […]
विज्ञापन
लोहरदगा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा सदर अस्पताल में आठ मार्च से दस मार्च तक महिलाओं से संबंधित विभिन्न कार्यक्र मों का आयोजन कर रहा है. जिसमें सवाइकल कैंसर एवं ब्रेस्ट कैंसर का स्क्रीनिंग किया जा रहा है.
कार्यक्रम में सिविल सजर्न ने जिले के सभी प्रखंडों से एक -एक सर्वश्रेष्ठ कार्य करनेवाले सहियाओं को पुरस्कृत किया. जिन्होंने स्वास्थ्य के क्षेत्र के अलावे विभिन्न सामाजिक कार्यो जैसे नशामुक्ति, बाल विवाह तथा अन्य जागरूकता अभियान में विशिष्ट कार्य किया है.
कार्यक्रम में सेन्हा प्रखंड की सहिया नीलम माधुरी, भंडरा प्रखंड की सहिया रायमुनी उरांव, कुडू प्रखंड की सहिया वृजिट लकड़ा, किस्को प्रखंड की सहिया राधा उरांव तथा लोहरदगा प्रखंड की सहिया रीता उरांव को सम्मानित किया गया. मौके पर सिविल सजर्न डॅा एमएम सेनगुप्ता, एसीएमओ फकीर चंद्र हेमब्रम, डीएस, डीपीएम नाजिश अख्तर, शहनवाज, विकास सहित सहियाएं एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




