:3:::: डीसी ने दिया कारवाई का निर्देश

जनता दरबार में 26 मामले आयेफोटो-एलडीजीए- 12 जनता दरबार में मौजूद लोग.लोहरदगा. समाहरणालय परिसर में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में विभिन्न कार्यालयों से संबंधित कुल 26 शिकायतें आयी, जिन पर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त श्री भजंत्री ने जनता दरबार में मौजूद पदाधिकारियों को शीघ्र समुचित […]
जनता दरबार में 26 मामले आयेफोटो-एलडीजीए- 12 जनता दरबार में मौजूद लोग.लोहरदगा. समाहरणालय परिसर में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में विभिन्न कार्यालयों से संबंधित कुल 26 शिकायतें आयी, जिन पर कार्रवाई करते हुए उपायुक्त श्री भजंत्री ने जनता दरबार में मौजूद पदाधिकारियों को शीघ्र समुचित कार्यवाही करने का निर्देश दिया. जिससे आम जनता का भरोसा सरकार और उसकी संस्थाओं पर और अधिक हो. जिन विभागों से संबंधित मामले आये उनमें डीडीसी से संबंधित तीन, अपर समाहर्त्ता से संबंधित चार, डीएसइ से संबंधित चार मामले, अनुमंडल पदाधिकारी से संबंधित दो मामले, अंचल अधिकारी सेन्हा से एक, अंचल अधिकारी भंडरा से एक, अंचल अधिकारी लोहरदगा से एक, सिविल सर्जन से तीन मामले, पीएचइडी से संबंधित दो मामले, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद से एक, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी कार्यालय से संबंधित एक, प्रखंड विकास पदाधिकारी भंडरा से संबंधित एक, जिला कल्याण पदाधिकारी से संबंधित दो मामले सहित 26 आवेदन लोगों ने प्रस्तुत किये. मौके पर अपर समाहर्त्ता अवधेश कुमार पांडेय, अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार सिन्हा, डीआरडीए निदेशक विनोद कुमार चौधरी, जिला परिवहन पदाधिकारी शब्बीर अहमद, जिला नजारत पदाधिकारी छंदा भट्टाचार्य, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी महेश भगत, जिला कल्याण पदाधिकारी संगीता शरण, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी शिव कुमार एवं कार्यपालक दंडाधिकारी शशि निलीमा डुंगडुंग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




