अदलिया लगायी गयी, कई मामले निबटाये गये

Published at :23 Feb 2015 1:29 AM (IST)
विज्ञापन
अदलिया लगायी गयी, कई मामले निबटाये गये

लोहरदगा : अंजुमन इसलामिया द्वारा अदलिया लगायी गयी. जिसमें विभिन्न मामलों का शांति पूर्वक निबटारा किया गया. जिनमें वाद संख्या 45/12, 16/12 शमीम खान बनाम लड्डन खान शाकीन पावरगंज के बीच विगत तीन वर्षों से जमीन हिस्सेदारी का विवाद चल रहा था. अंजुमन की पहल से दोनों की रजामंदी से निबटाया गया. वाद संख्या 236/14 […]

विज्ञापन

लोहरदगा : अंजुमन इसलामिया द्वारा अदलिया लगायी गयी. जिसमें विभिन्न मामलों का शांति पूर्वक निबटारा किया गया. जिनमें वाद संख्या 45/12, 16/12 शमीम खान बनाम लड्डन खान शाकीन पावरगंज के बीच विगत तीन वर्षों से जमीन हिस्सेदारी का विवाद चल रहा था. अंजुमन की पहल से दोनों की रजामंदी से निबटाया गया.

वाद संख्या 236/14 इकबाल अंसारी बनाम इबरार कुरैशी, कुरैशी मुहल्ला बनाम असलम अंसारी के बीच एक वर्ष से चले आ रहे जमीन विवाद को शांति पूर्ण ढंग से निबटारा किया गया. वाद संख्या 181/13 नाशरा खातून वल्द मरहूम मनीर उदीन शाकिन हिसरी बनाम मंजूर सांय वल्द एजाज सांय थाना टोली के बीच घरेलू हिंसा एवं दहेज प्रताड़ना का मामला वर्षा से चल रहा था. जिसमें सेक्रेटरी हाजी सज्जाद खान की सलाह से निबटारा किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola