खाता नंबर नजारत शाखा में जमा करें

लोहरदगा. लोकसभा चुनाव 2014 में जिला प्रशासन ने 410 वाहनों को चुनाव ड्यूटी में लगाया था. ड्यूटी में लगे वाहनों का किराया प्रशासन ने निर्धारित किया था एवं वाहन मालिकों से खाता नंबर की मांग की थी. ताकि उनके खातों में राशि भेजी जा सके. वाहन मालिकों ने जिला नजारत को पूर्व में 244 खाता […]
लोहरदगा. लोकसभा चुनाव 2014 में जिला प्रशासन ने 410 वाहनों को चुनाव ड्यूटी में लगाया था. ड्यूटी में लगे वाहनों का किराया प्रशासन ने निर्धारित किया था एवं वाहन मालिकों से खाता नंबर की मांग की थी.
ताकि उनके खातों में राशि भेजी जा सके. वाहन मालिकों ने जिला नजारत को पूर्व में 244 खाता नंबर उपलब्ध कराया था. जिनके खाते में राशि भेज दी गयी. बाद में 95 वाहन मालिकों ने खाता नंबर उपलब्ध कराया, जिनकी राशि भेज दी गयी है.
चुनाव कार्य में लगे 71 वाहनों का खाता नंबर प्राप्त नहीं हुआ है, जिसके कारण वाहन मालिकों को राशि नहीं दी जा सकी है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने वाहन मालिकों से जल्द से जल्द नजारत शाखा में खाता नंबर जमा करने की अपील की है ताकि अग्रेतर कार्रवाई की जा सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




