जनता दरबार में उमड़े फरियादी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Feb 2015 11:21 AM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : माहरणालय में उपायुक्त राजीव रंजन ने जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया. उपायुक्त ने तमाम लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के निराकरण की दिशा में त्वरित कार्रवाई भी की. कई मामलों का ऑन द स्पॉट निबटारा भी हुआ. डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को […]
विज्ञापन
लोहरदगा : माहरणालय में उपायुक्त राजीव रंजन ने जनता दरबार लगा कर लोगों की समस्याओं का निराकरण किया. उपायुक्त ने तमाम लोगों की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के निराकरण की दिशा में त्वरित कार्रवाई भी की. कई मामलों का ऑन द स्पॉट निबटारा भी हुआ.
डीसी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि जनता की परेशानियों का निदान शीघ्र किया जाना चाहिए. किसी भी स्थिति में मामला उलझा कर नहीं रखना है.
अंचल से संबंधित आवेदन, एलडीएम से संबंधित आवेदन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी से संबंधित आवेदन, विद्युत प्रमंडल संबंधित आवेदन, भू-अजर्न पदाधिकारी से संबंधित आवेदन, वन प्रमंडल पदाधिकारी से संबंधित आवेदन, डीपीओ से संबंधित आवेदन, अनुमंडल पदाधिकारी से संबंधित आवेदन, अपर समाहर्ता से संबंधित आवेदन, डीडीसी से संबंधित आवेदन, एसपी से संबंधित आवेदन एवं बीडीओ से संबंधित आवेदन उपायुक्त के जनता दरबार में आये. तमाम विभागों को त्वरित निराकरण के निर्देश के साथ आवेदनों को भेजा गया. जनता दरबार में कुल 74 आवेदन डीसी को लोगों द्वारा सौंपा गया. उपायुक्त सप्ताह में दो दिन ग्रामीणों के लिए समय निर्धारित किया है.
इन दिनों में ग्रामीण पहुंच कर अपनी शिकायत डीसी के समक्ष रख रहे हैं, जिससे कई तरह के मामलों का निष्पादन जल्द हो रहा है. मौके पर डीपीओ महेश भगत, एसडीओ सौरव कुमार सिन्हा, आइटीडीए पदाधिकारी डीडी उरांव, सीएस एमएम सेनगुप्ता, बीडीओ विजय नाथ मिश्र, डीएसइ प्रबला खेस, निलिमा शशी डुंगडुंग आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




