भाकपा माओवादियों के नाम साटा पोस्टर

Published at :10 Feb 2015 11:20 AM (IST)
विज्ञापन
भाकपा माओवादियों के नाम साटा पोस्टर

लोहरदगा : शहरी क्षेत्र के मैना बगीचा स्थित वीर बुधु भगत की प्रतिमा पर भाकपा माओवादी के नाम पर परची साटा गया. परची में मुसलिम विरोधी एवं कांग्रेसी नेता के विरोध में लिखा गया है. सुबह लोगों की नजर परची पर पड़ते ही सदर थाना को सूचना दी गयी. सदर थाना प्रभारी सुधीर कुमार साहू […]

विज्ञापन
लोहरदगा : शहरी क्षेत्र के मैना बगीचा स्थित वीर बुधु भगत की प्रतिमा पर भाकपा माओवादी के नाम पर परची साटा गया. परची में मुसलिम विरोधी एवं कांग्रेसी नेता के विरोध में लिखा गया है. सुबह लोगों की नजर परची पर पड़ते ही सदर थाना को सूचना दी गयी.
सदर थाना प्रभारी सुधीर कुमार साहू त्वरित कार्रवाई करते हुए मैना बगीचा पहुंचे तथा साटे गये पोस्टर को फाड़ दिया. थाना प्रभारी आसपास के अन्य सार्वजनिक स्थानों का भी मुआयना किया लेकिन दूसरे स्थान पर कही पोस्टर साटा नहीं गया था.
पुलिस पोस्टर साटे जाने की घोषणा को असामाजिक तत्वों की कार्रवाई मान रही है. विगत दिनों भी इस तरह का पोस्टर शहरी क्षेत्र के सार्वजनिक स्थलों में साटा गया था किंतु शहर के लोग मिल बैठ कर असामाजिक तत्वों के गलत मंसूबों पर पानी फेर दिया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola