ग्रामीणों ने अनियमितता की जानकारी बीडीओ को दी

लोहरदगा. हिसरी पंचायत के ग्रामीण शंकर साहू व मो शकील ने किस्को बीडीओ से मिल कर पंचायत में चल रहे कई योजनाआंे में गड़बड़ी की जानकारी बीडीओ को दी. ग्रामीणों ने बताया कि पंचडडि़या बांध का निर्माण के नाम पर वीर कुंवर ने पैसा निकासी कर लिया और डैम में कोई काम नहीं हुआ. बेंग […]
लोहरदगा. हिसरी पंचायत के ग्रामीण शंकर साहू व मो शकील ने किस्को बीडीओ से मिल कर पंचायत में चल रहे कई योजनाआंे में गड़बड़ी की जानकारी बीडीओ को दी. ग्रामीणों ने बताया कि पंचडडि़या बांध का निर्माण के नाम पर वीर कुंवर ने पैसा निकासी कर लिया और डैम में कोई काम नहीं हुआ. बेंग टोली चोरगांई सड़क में पुलिया का निर्माण किया गया था, जो घटिया निर्माण के कारण तुरंत ध्वस्त हो गया. पंचायत में सोख्ता गड्ढे के नाम पैसे की निकासी तो कर ली गयी है, लेकिन उसका निर्माण नहीं कराया गया है. दोनों ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि जो व्यक्ति लोहरदगा में रहता है उसके नाम से भी मनरेगा की राशि की निकासी कर ली गयी. जबकि जो व्यक्ति योजना में काम किया है, उसका भुगतान नहीं हुआ है. हिसरी स्कूल सड़क में दो बार पेमेंट हो गया है, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है. बीडीओ ने ग्रामीणों को इसकी जांच का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




