माघ जतरा महोत्सव नौ को

भंडरा/लोहरदगा. पझरी पहाड़ माघ जतरा महोत्सव नौ जनवरी को आयोजित की गयी है. इस अवसर पर पझरी, विटपी के पहान पुजारों के द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की जाती है. इस जतरा के अवसर पर गांव के पहान -ाुजारों की बदली की जाती है. जतरा महोत्सव में आसपास के गांवों का सांस्कृतिक खोड़हा दल भाग […]
भंडरा/लोहरदगा. पझरी पहाड़ माघ जतरा महोत्सव नौ जनवरी को आयोजित की गयी है. इस अवसर पर पझरी, विटपी के पहान पुजारों के द्वारा पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा-अर्चना की जाती है. इस जतरा के अवसर पर गांव के पहान -ाुजारों की बदली की जाती है. जतरा महोत्सव में आसपास के गांवों का सांस्कृतिक खोड़हा दल भाग लेते हैं. महोत्सव में मुख्य अतिथि विशुनपुर विधायक चमरा लिंडा, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चोथे, थाना प्रभारी खंतर हरिजन, बीडीओ अजय भगत होंगे. इस अवसर पर महोत्सव के आयोजन के लिए एक समिति का गठन किया गया है. समिति के अध्यक्ष विरेंद्र उरांव, महेश उरांव,उपाध्यक्ष धनेश्वर उरांव, सचिव जीतराम उरांव, मीरा उरांव, उप सचिव सुरेंद्र उरांव, कोषाध्यक्ष सुशांत उरांव, बरतु उरांव होंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




