कुड़ू में पूर्व सैनिक के पुत्र की हत्या, शव गड्ढे में फेंका
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Jan 2015 9:27 AM (IST)
विज्ञापन

कुडू (लोहरदगा) : पुराना माराडीह निवासी पूर्व सैनिक इंद्रदेव भारती के पुत्र गणोश भारती की शनिवार की शाम हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने धारदार हथियार से उसका गला काट दिया. रविवार सुबह घटना की सूचना मिली कि गणोश का शव गड्ढे में फेंका हुआ है. सूचना पर कुडू के थाना प्रभारी विनोद कुमार व […]
विज्ञापन
कुडू (लोहरदगा) : पुराना माराडीह निवासी पूर्व सैनिक इंद्रदेव भारती के पुत्र गणोश भारती की शनिवार की शाम हत्या कर दी गयी. अपराधियों ने धारदार हथियार से उसका गला काट दिया.
रविवार सुबह घटना की सूचना मिली कि गणोश का शव गड्ढे में फेंका हुआ है. सूचना पर कुडू के थाना प्रभारी विनोद कुमार व एसडीपीओ सादिक अनवर रिजवी घटनास्थल पर पहुंचे. लोहरदगा से डॉग स्क्वायड बुलाया गया. मामले की जांच जारी है.
शराब पिलायी, फिर गला काट दिया : पत्नी मधु भारती ने एसडीपीओ को बताया कि शनिवार शाम छह बजे गणोश घर सेनिकला था. आधे घंटे बाद दो लोग उसे खोजने घर पर आये थे. इसके बाद से गणोश का मोबाइल बंद हो गया. गणोश को शनिवार शाम सात बजे गड़ेरीटोला में देखा गया था. इसके बाद कुछ लोग गणोश को जिलिंग विद्यालय के एक कमरे में ले गये. वहां सभी ने मिल कर शराब पी. वहां से लगभग दो सौ मीटर दूर ले जाकर गणोश की गला काट कर हत्या कर दी गयी. पुलिस गणोश की पत्नी के बयान के आधार पर जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




