बदला मौसम का मिजाज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2015 12:08 PM (IST)
विज्ञापन

लोहरदगा : जिले में नये साल के आगमन के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है. नये साल की शाम से ही बारिश शुरू हो गयी थी. गुरुवार की रात में तेज बारिश हुई और शुक्रवार को दिन भर बूंदाबांदी होते रही. जिससे लोग परेशान रहे. बेमौसम बरसात के कारण लोगों की परेशानी और […]
विज्ञापन
लोहरदगा : जिले में नये साल के आगमन के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है. नये साल की शाम से ही बारिश शुरू हो गयी थी. गुरुवार की रात में तेज बारिश हुई और शुक्रवार को दिन भर बूंदाबांदी होते रही. जिससे लोग परेशान रहे. बेमौसम बरसात के कारण लोगों की परेशानी और ज्यादा हो गयी. बाजार में वीरानी छायी रही. लोग अपने घरों में रहे, जिससे सरकारी कार्यालयों व बाजारों में लोगों की आवाजाही काफी कम रही.
बारिश के कारण जगह-जगह जलजमाव भी हो गया. जिससे लोगों को सड़कों पर चलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. बारिश के कारण ठंड में भी बढ़ोतरी हुई है. लोगों का कहना है कि बादल छंटने के बाद ठंड और बढ़ेगी. इधर, ग्रामीण इलाकों में भी लगातार बूंदाबांदी होने से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है.
किसानों का लाभ: बेमौसम हो रही बरसात से किसानों को लाभ हुआ है. खासकर गेहूं की फसल को अधिक फायदा पहुंच रहा है. गेहूं लगाने वाले किसान इस बारिश से काफी खुश हैं. किसान बताते हैं कि इस बारिश से अरहर, आलू, गोभी, फूलगोभी सहित अन्य सब्जियों को भी इस बारिश से लाभ हैगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




