गलियों में भी किया जा रहा है फ्लैग मार्च

Updated at : 06 Feb 2020 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
गलियों में भी किया जा रहा है फ्लैग मार्च

लोहरदगा : रैपिड एक्शन फोर्स जमशेदपुर सी 106 बटालियन के उप कमांडेंट राकेश कुमार के नेतृत्व में लोहरदगा शहर के विभिन्न क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया. लोहरदगा जिले में 23 जनवरी को लगाये गये कर्फ्यू के बाद लगातार मिल रही ढील से जन जीवन तेजी से सामान्य हो रहा है. पुलिस प्रशासन एवं रैपिड […]

विज्ञापन

लोहरदगा : रैपिड एक्शन फोर्स जमशेदपुर सी 106 बटालियन के उप कमांडेंट राकेश कुमार के नेतृत्व में लोहरदगा शहर के विभिन्न क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया. लोहरदगा जिले में 23 जनवरी को लगाये गये कर्फ्यू के बाद लगातार मिल रही ढील से जन जीवन तेजी से सामान्य हो रहा है.

पुलिस प्रशासन एवं रैपिड एक्शन फोर्स के अथक प्रयास और आम लोगों के सहयोग से आम जनजीवन पटरी पर आ रही है. इसी क्रम में 15 घंटे की ढील कर्फ्यू में दी गयी है. बुधवार को सुबह 5 बजे से शाम 8 बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गयी.
इस दौरान लोगों को जरूरी सामान खरीदने से लेकर आम जरूरत के लिए घर से बाहर निकलने की इजाजत दी गयी है, लेकिन किसी भी स्थान पर एक साथ कई नागरिक इकट्ठा न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन एवं रैपिड एक्शन फोर्स के जवान भारी संख्या में शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया. ड्रोन कैमरे से हालात की निगरानी करने के साथ-साथ पुलिस प्रशासन एवं रैपिड एक्शन फोर्स के माध्यम से सुरक्षित माहौल तैयार किया जा रहा है.
फ्लैग मार्च में उपायुक्त आकांशा रंजन, एसपी प्रियदर्शी आलोक, पुलिस उपाध्यक्ष हुसैन, पुलिस उपाध्यक्ष अमित, उप कमांडेंट राकेश कुमार, सहायक कमांडेंट अमरकांत कुमार एवं सी 106 बटालियन समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के साथ रैपिड एक्शन फोर्स के जवानो ने समाज के सभी वर्ग के लोगों से शान्ति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील की.
फ्लैग मार्च लोहरदगा थाना से शुरू हुआ और कुरैशी मौहाला, अमला टोली, अंजुमन मोहल्ला, पावरगंज चौक, अम्बेडकर नगर, तैगी नगर, थाना चौक, मस्जिद, अजय उद्यान, बरवा टोली चौक, पतरा टोली होते हुए पुनः लोहरदगा थाना के पास समाप्त हुआ. रैपिड एक्शन फोर्स सी 106 बटालियन तथा अन्य बलों के टुकड़ी के द्वारा किये जा रहे लगातार फ्लैग मार्च व गस्त से शहर के सभी इलाको में पूर्ण रूप से शांति व्यवस्था कायम हुई है. शहर के नागरिकों में रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस बल के प्रति विश्वास कायम हुआ है तथा अराजक तत्वों में भय का माहौल स्थापित हुआ है.
फ्लैग मार्च एवं गश्ती के दौरान उपायुक्त आकांशा रंजन उपायुक्त, एसपी प्रियदर्शी आलोक, द्रुत कार्य बल सी 106 के उप कमांडेंट राकेश कुमार द्वारा लोगों को बताया कि जिले के सभी स्कूल, कॉलेज व कार्यालय एवं आंगनबाड़ी खुले है. आप लोग शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखें, हम आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है, किसी के बहकावे में न आयें और न ही किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola