सामान्य होने लगा है जनजीवन
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
गलियों में भी किया जा रहा है फ्लैग मार्च लोहरदगा : रैपिड एक्शन फोर्स जमशेदपुर सी 106 बटालियन के उप कमांडेंट राकेश कुमार के नेतृत्व में रैफ के जवानों ने लोहरदगा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया. लोहरदगा जिले में 23 जनवरी को लगाये गये कर्फ्यू के बाद लगातार मिल रही ढील से […]
विज्ञापन
गलियों में भी किया जा रहा है फ्लैग मार्च
आपके शहर में
विज्ञापन
लोहरदगा : रैपिड एक्शन फोर्स जमशेदपुर सी 106 बटालियन के उप कमांडेंट राकेश कुमार के नेतृत्व में रैफ के जवानों ने लोहरदगा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया. लोहरदगा जिले में 23 जनवरी को लगाये गये कर्फ्यू के बाद लगातार मिल रही ढील से जनजीवन अब पूरी तरह से सामान्य हो रहा है.
पुलिस प्रशासन एवं रैफ के अथक प्रयास और आम लोगों के सहयोग से आम जनजीवन पटरी पर आ रही है़ प्रशासन लगातार समीक्षा बैठक तथा शांति समिति की बैठक के माध्यम से हालत को सामान्य बनाने में मुख्य भूमिका निभा रही है. इसी क्रम में सोमवार को 12 घंटे की ढील कर्फ्यू में दी गयी.
इस दौरान लोग जरूरी सामान खरीदने व अन्य काम निपटाने में जुटे रहे़ं इस दौरान रैफ और जिला बल के जवानों ने शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया़ ड्रोन कैमरे से हालात की निगरानी करने के साथ-साथ रैफ के माध्यम से सुरक्षित माहौल तैयार किया जा रहा है. फ्लैग मार्च में उपायुक्त आकांक्षा रंजन, एसपी प्रियदर्शी आलोक, पुलिस उपाधीक्षक हुसैन, उप कमांडेंट राकेश कुमार, सहायक कमांडेंट अमरकांत समेत जवानों ने समाज के सभी वर्ग के लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने में सहयोग की अपील की.
फ्लैग मार्च लोहरदगा थाना से शुरू हुआ और विवादित स्थलों से होते हुए कुरैशी मुहल्ला, अमला टोली, अंजुमन मोहल्ला, पावरगंज चौक, आंबेडकर नगर, तैगी नगर, बरवा टोली चौक, थाना चौक, मस्जिद, अजय उद्यान, पतरा टोली होते हुए शहर के सभी प्रमुख मार्गों, गलियों और बाजारों से गुजरा और पुनः लोहरदगा थाना के पास समाप्त हुआ. अधिकारियों ने आम लोगों से कहा कि शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखें, हम आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर हैं, किसी के बहकावे में न आयें और न ही किसी भी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन