ePaper

विकास के मार्ग को प्रशस्त करने वाले को चुनेंगे

Updated at : 30 Nov 2019 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
विकास के मार्ग को प्रशस्त करने वाले को चुनेंगे

जयनगर : बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है. विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने सघन जनसंपर्क अभियान चला रखा है. लोगों के बीच वादों व इरादों पर चर्चा हो रही है. इधर, मतदाता भी जनप्रतिनिधि चयन को लेकर आपस में विचार-विमर्श व आत्ममंथन […]

विज्ञापन

जयनगर : बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में जैसे-जैसे चुनाव की तिथि नजदीक आती जा रही है सरगर्मी भी बढ़ती जा रही है. विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने सघन जनसंपर्क अभियान चला रखा है. लोगों के बीच वादों व इरादों पर चर्चा हो रही है. इधर, मतदाता भी जनप्रतिनिधि चयन को लेकर आपस में विचार-विमर्श व आत्ममंथन में लगे हैं.

कैसा हो इस क्षेत्र का विधायक इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए डुमरडीहा निवासी खुबलाल यादव ने कहा कि योग्य व अनुभवी व्यक्ति को मौका देकर इस क्षेत्र के विकास का मार्ग प्रशस्त करना है. अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए सोच समझकर मतदान किया जायेगा. परसाबाद निवासी अजय सिंह ने कहा कि पहले और इसके बाद भी एक ही दल विशेष को सत्ता मिला, पर परसाबाद स्टेशन पर मुंबई हावड़ा मेल व आरक्षित टिकट काउंटर की मांग पूरी नहीं हो सकी.
इस क्षेत्र के लोगों को कोडरमा स्टेशन जाकर मुंबई मेल पकड़ना पड़ता है. लौटने में भी कोडरमा उतरने के बाद लोग परसाबाद पहुंचते हैं और अपने घर तक जाते हैं. इस समस्या के समाधान करने वाले प्रत्याशी को प्रतिनिधि चुनेंगे. बेहराडीह निवासी नारायण यादव ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि बुजुर्गों को अब आराम करने की जरूरत है. युवा प्रत्याशी को मौका देंगे, ताकि युवाओं का समुचित विकास हो.
युवा शक्ति से ही इस क्षेत्र का विकास संभव हो पायेगा. हिरोडीह निवासी सुजीत चौधरी ने कहा कि मतदान के दौरान इस बात का ध्यान रखेंगे कि मजबूत व स्थिर सरकार बनाने वाले प्रत्याशी को जीतायें, ताकि मजबूत सरकार के नेतृत्व में इस विधानसभा सहित पूरे राज्य का विकास हो सके. यह तभी संभव है जब योग्य व अनुभवी व्यक्ति को मौका दिया जाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola