मुस्लिम महिलाएं करती है सूप-दउरा की बिक्री

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा़ :साझी संस्कृति, शुद्धता एवं सादगी के लिए जाना जाने वाला छठ महापर्व में सूप, दउरा का विशेष महत्व होता है और इसकी बिक्री मुस्लिम महिलाएं करती है. गुदरी बाजार स्थित हनुमान मंदिर के निकट सूप-दउरा की बिक्री थाना टोली की मुस्लिम महिलाएं परवीन शब्बा, जेबा परवीन, रोशन खातून पिछले कई सालों से कर रहीं […]

विज्ञापन

लोहरदगा़ :साझी संस्कृति, शुद्धता एवं सादगी के लिए जाना जाने वाला छठ महापर्व में सूप, दउरा का विशेष महत्व होता है और इसकी बिक्री मुस्लिम महिलाएं करती है. गुदरी बाजार स्थित हनुमान मंदिर के निकट सूप-दउरा की बिक्री थाना टोली की मुस्लिम महिलाएं परवीन शब्बा, जेबा परवीन, रोशन खातून पिछले कई सालों से कर रहीं हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

जेबा परवीन कहती है कि पहले मेरी मां शमीमा खातून सूप-दउरा की बिक्री करती थी. हम लोग छठ की तैयारी काफी पहले से करते हैं. गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल लोहरदगा में बराबर देखी जाती है. सूप-दउरा की बिक्री करनेवाली महिलाओं का कहना है कि अभी बिक्री बहुत जोर नहीं पकड़ा है. परंतु जल्द ही इसकी बिक्री बढ़ेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola