भाजपा में देशहित में काम करनेवालों की पूछ है: जेपी नड्डा

Updated at : 31 Aug 2019 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा में देशहित में काम करनेवालों की पूछ है: जेपी नड्डा

कार्यकर्ता सम्मेलन : 2019 में होनेवाले विधानसभा चुनाव में 80 पार सीट जीतने का आह्वान झारखंड वीरों की भूमि है. यहां आने का सौभाग्य मुझे भाजपा का कार्यकर्ता होने के कारण मिला लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित शक्ति केंद्र सह बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा […]

विज्ञापन

कार्यकर्ता सम्मेलन : 2019 में होनेवाले विधानसभा चुनाव में 80 पार सीट जीतने का आह्वान

झारखंड वीरों की भूमि है. यहां आने का सौभाग्य मुझे भाजपा का कार्यकर्ता होने के कारण मिला
लोहरदगा : भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित शक्ति केंद्र सह बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा की झारखंड वीरों की भूमि है. यहां आने का सौभाग्य मुझे भाजपा का कार्यकर्ता होने के कारण मिला. उन्होंने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता भाग्यशाली हैं जो इतने दलों के होने के बावजूद भाजपा के सिपाही के रूप में काम कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि सात देशों को छोड़ कर भाजपा ऐसी पार्टी है जहां भाजपा की 18 करोड़ कार्यकर्ता हैं. उन्होंने बताया कि 56 दिनों तक चले सदस्यता अभियान की समीक्षा के बाद पांच करोड 81 लाख 56 हजार नये कार्यकर्ता शामिल किये गये.
पहले यहां 11 करोड़ भाजपा कार्यकर्ता थे. सदस्यता अभियान के दौरान कई तरह की समस्याएं आयी, कहीं बाढ़ आयी बावजूद इसके इतनी संख्या में भाजपा का सदस्य बनाया गया. इस दौरान 72 स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण कर 196674 पौधे लगाये. उन्होंने कहा की देश में 302 राजनीतिक दल हैं. इसमें 59 पार्टियों को प्रदेश स्तर पर मान्यता प्राप्त है.नरेंद्र मोदी साधारण परिवार के होते हुए भी प्रधानमंत्री बने. भाजपा छह राज्यों से बढ़ कर 17 राज्यों में सरकार बनायी. अब पश्चिम बंगाल, ओड़िशा, तेलंगाना, केरल, आंध्रप्रदेश सहित अन्य राज्यों में सरकार बनानी है.
उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित में कार्य बहुत हो रहे हैं, अब वक्त है गांव, गली, मुहल्लों की बात करने की. उन्होंने कार्यकर्ताओं को 5135 बूथों पर काम करने की बात कही. उन्होंने कहा की 70 सालों तक कांग्रेसियों ने जम्मू कश्मीर में अन्याय किया है. जम्मू कश्मीर में एक भी आदिवासी, दलित विधानसभा में नहीं हैं. जबकि जम्मू कश्मीर में गुजर, बकरवाल जाति के लोगों की संख्या काफी है. भाजपा सरकार परिसिमन कर आदिवासी एवं एससी सीट निकालेगी. जम्मू कश्मीर में पंचायती राज व्यवस्था नहीं थी.
अब श्रीनगर को केंद्रीय पैकेज मिलेगा और घाटी का विकास होगा. मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि लोकसभा चुनाव में मिली प्रचंड बहुमत ने ही भाजपा और आरएसएस की वर्षों पुरानी इच्छा एक देश, एक निशान, एक संविधान पूरा हुआ. देश में स्थिर और मजबूत सरकार की आवश्यकता है. विकास और मजबूत निर्णय स्थिर सरकार ही ले सकती है. स्थिर सरकार के कारण ही झारखंड सहित अन्य राज्यों का गठन हुआ.
उन्होंने कहा क झामुमो ने खरीद-फरोख्त करने का काम किया है. मोदी जी के नेतृत्व में देश में भ्रष्टाचार समाप्त हुआ है. उन्होंने अपने चार साल के कार्यकाल में दावा किया कि उनके मंत्रिमंडल के किसी मंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है. दूसरे दलों के कई नेता भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद हैं.उन्होने कहा की 2019 में होने वाले विधानसभा चुनाव में हम 80 के पार सीटें जीतेंगे. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा की प्रचंड जनादेश मिले अभी सौ दिन भी पूरे नहीं हुए और देश में एक संविधान, एक निशान के सपने को साकार कर दिया. उन्होंने कहा कि 100 दिन के अंदर लेह लद्दाख में आदि महोत्सव का आयोजन किया गया. यहां 90 प्रतिशत आदिवासी हैं. अब पूरे देश में आदि महोत्सव मनाया जायेगा.
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश सिंह ने की. इससे पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, सीएम रघुवर दास, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, केंद्रीय आदिवासी कल्याण मंत्री अर्जुन मुंडा, झारखंड सह प्रभारी रामविचार नेताम, मंत्री सीपी सिंह, मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा, सांसद सुदर्शन भगत शामिल हुए. कार्यक्रम का शुभारंभ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वापजेयी के चित्र पर माल्यार्पण व विद्यालय की छात्राओं ने वंदे मातरम गीत गाकर किया़ मौके पर अतिथियों का स्वागत बुके व शॉल ओढ़ा कर किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola