किस्को में सूखने लगे जलस्रोत

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

किस्को : किस्को प्रखंड क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. सुबह सात बजे से ही तेज धूप के साथ गर्मी के साथ हवा एवं लू चलना शुरू हो जाता है. गर्मी के शुरुआती दौर में ही लोगों को परेशान कर रखा है. सारे नदी, तालाब, कुआं तेजी से सूख रहे हैं, ऐसे […]

विज्ञापन

किस्को : किस्को प्रखंड क्षेत्र में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. सुबह सात बजे से ही तेज धूप के साथ गर्मी के साथ हवा एवं लू चलना शुरू हो जाता है. गर्मी के शुरुआती दौर में ही लोगों को परेशान कर रखा है. सारे नदी, तालाब, कुआं तेजी से सूख रहे हैं, ऐसे में लोगों को पानी की समस्या होने लगी है.

विज्ञापन

इसकी शुरुआत कहीं-कहीं हो चुकी है, साथ ही पशु-पक्षियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, इधर गर्मी को देखते हुए किस्को बाजार में सुबह 10 बजे से ही घड़ा विक्रेताओं का आना शुरू हो जाता है. नारी गांव निवासी महावीर महतो का कहना है कि घड़ा का बिक्री में अब दम नहीं रहा. लोग घड़ा छोड़कर अब फ्रीज की पानी पीना पसंद करते हैं.

इससे घड़े की बिक्री कम हो गयी है. गिने चुने लोग ही घड़ा लेते हैं. उनका कहना है कि एक बाजार में 30 घड़े लेकर बाजार आये हैं जिसे भी बेचना मुश्किल हो जाती है. घर की हालत खराब होने के कारण कुछ पैसा की आस में घड़ा बेचने का सहारा लेना पड़ता है. घर में बूढ़े माता पिता बीवी बच्चा मिलाकर 10 परिवार का भरण पोषण अकेले करना पड़ता है.

उन्होंने कहा कि एक घड़ा का कीमत लगभग 40 से 50 रुपए के हिसाब से मिल जाता है. गर्मी में घड़े बेचने के साथ साथ खेती प्रमुख पेशा है जिससे किसी तरह घर चलता है. महावीर महतो का कहना है कि 50 के उम्र में खेती कर परिवार चलाने में काफी परेशानी होती है वही दूसरी ओर गरीबी के कारण परिवार के सहारा के लिए गौतम महतो ने भी पढ़ाई छोड़कर घड़ा का बिक्री करना शुरू कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola