11 साल से अधूरा पड़ा है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण

कुड़ू : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. 29 अप्रैल को लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होना है. कुड़ू वासियों के लिए लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अधूरा भवन बनेगा. 11 साल से इसका निर्माण कार्य चल रहा है. भवन निर्माण की लागत दोगुनी हो गयी है, […]
कुड़ू : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है. 29 अप्रैल को लोहरदगा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में मतदान होना है. कुड़ू वासियों के लिए लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा चुनावी मुद्दा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का अधूरा भवन बनेगा. 11 साल से इसका निर्माण कार्य चल रहा है. भवन निर्माण की लागत दोगुनी हो गयी है, बावजूद इसके भवन निर्माण पूरा नहीं हो सका.
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ मिशन के तहत लगभग तीन करोड़ 18 लाख की लागत से भवन का निर्माण होना था. एक अप्रैल 2008 को तत्कालीन सांसद रामेश्वर उरांव तथा विधायक सुखदेव भगत ने भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था.
एक सौ शैय्या वाले भवन निर्माण में, सभी प्रकार की जांच से लेकर आॅपरेशन थियेटर, चिकित्सकों तथा कर्मियों के लिए आवास समेत अन्य भवन निर्माण होना था. दो साल में भवन का निर्माण कार्य पूर्ण करते हुए इसे विभाग को सौंपना था. विशेष प्रमंडल लोहरदगा द्वारा संचालित भवन निर्माण पूरा नहीं होने के बाद निविदा के माध्यम से लगभग दो करोड़ रुपये भवन निर्माण के शेष कार्य के लिए आंवटित किया गया.
कार्य शुरू हुआ लेकिन विभाग की लापरवाही से भवन निर्माण में तकनीकी गड़बड़ी के कारण भवन का निर्माण अधर में लटक गया. कुड़ूवासियों ने सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत से लेकर स्वास्थ मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी, स्वास्थ सचिव से लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय तक पत्राचार किया. केंद्रीय राज्य मंत्री सुदर्शन भगत ने आधा दर्जन बार तथा स्वास्थ मंत्री ने दो बार अधूरे भवन का जायजा लिये. सभी ने आश्वासन दिया, लेकिन आज तक पूरा नहीं हो पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










