लोहरदगा : ....जब हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने दिखाया तांडव, चार ट्रक को किया आग के हवाले

Updated at : 31 Dec 2018 6:10 AM (IST)
विज्ञापन
लोहरदगा : ....जब हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने दिखाया तांडव, चार ट्रक को किया आग के हवाले

किस्को (लोहरदगा ) : लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार देर रात हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने बॉक्साइड लदे ट्रक समेत तीन अन्य खाली ट्रकों में आग लगा दी. इसके बाद दशहत फैलाने के उद्देश्य से अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की. सूचना पाकर एसपी प्रियदर्शी आलोक, एसडीपीओ अरबिंद कुमार […]

विज्ञापन
किस्को (लोहरदगा ) : लोहरदगा जिले के किस्को थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर शनिवार देर रात हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने बॉक्साइड लदे ट्रक समेत तीन अन्य खाली ट्रकों में आग लगा दी. इसके बाद दशहत फैलाने के उद्देश्य से अपराधियों ने हवाई फायरिंग भी की. सूचना पाकर एसपी प्रियदर्शी आलोक, एसडीपीओ अरबिंद कुमार वर्मा तथा किस्को पुलिस मौके पर पहुंचे एवं सर्च ऑपरेशन चलाया.
पुलिस ने घटनास्थल से तीन खोखे बरामद किये हैं. पुलिस मामले को अापराधिक घटना बता रही है.
बताया जाता है कि पाखर बॉक्साइट माइंस से रिचुघुटा के बीच चलनेवाले ट्रक रिचुघुटा में बॉक्साइट उतार कर तिसिया पुराना बाजारटांड़ के समीप खड़े थे. इनके चालक तथा खलासी घर जा चुके थे. देर रात लगभग एक बजे हथियारबंद अज्ञात अपराधी पहुंचे तथा सड़क किनारे खड़े तीन ट्रकों में आग लगा दी.
अपराधियों ने दशहत फैलाने के उद्देश्य से हवाई फायरिंग की. वहीं एक अन्य घटना में अपराधियों ने पाखर से बॉक्साइड लेकर रिचुघुटा जा रहे ट्रक को कसियाडीह के समीप जला दिया. इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने कहा कि घटना की जिम्मेवारी किसी ने नहीं ली है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola