प्रशासन व जनता के सहयोग से ही रुकेगी मानव तस्करी

Updated at : 26 Oct 2018 7:34 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन व जनता के सहयोग से ही रुकेगी मानव तस्करी

लोहरदगा : मानव तस्करी पर रोक लगाने को लेकर खुला मंच पर वार्ता का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया. अध्यक्षता मानव बाल अधिकार संरक्षण आयोग झारखंड रांची की अध्यक्ष आरती कुजूर ने की. बैठक में आरती कुजूर ने कहा कि झारखंड राज्य के गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा व रांची से बहुत लोग दिल्ली जैसे बड़े […]

विज्ञापन
लोहरदगा : मानव तस्करी पर रोक लगाने को लेकर खुला मंच पर वार्ता का आयोजन समाहरणालय सभागार में किया गया. अध्यक्षता मानव बाल अधिकार संरक्षण आयोग झारखंड रांची की अध्यक्ष आरती कुजूर ने की. बैठक में आरती कुजूर ने कहा कि झारखंड राज्य के गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा व रांची से बहुत लोग दिल्ली जैसे बड़े शहरों में काम के लिए पलायन करते है.
उनको रोकने के लिए उन्होंने बैठक में उपस्थित लोगों से विचार-विमर्श किया. उन्होंने कहा कि बेरोजगार व गरीब परिवार के बच्चों के लिए सरकारी योजनाओं का लाभ हर प्रखंड व पंचायतवार सूची तैयार कर रोजगार मुहैया करायी जाये, तो पलायन में कमी होगी और अपने ही शहर व गांवों में रह कर वे रोजगार के लिए कार्य करेंगे. महिला उत्पीड़न व बच्चों के परिवार को मानव तस्कर डरा धमका कर दूसरे राज्य जाने को विवश करते है.
उस पर रोक लगाने की जरूरत है. इसके लिए प्रशासन व आम जनता का साथ आवश्यक है. उन्होंने कहा कि अपराध इतनी बढ़ती जा रही है कि बच्चों को जन्म के बाद रोड व झाड़ी में फेंक दिया जाता है. ऐसे मानव तस्कर को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. बच्चों के साथ गंदा व घिनौने हरकत करने वालों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये.
सरकारी व गैर सरकारी एनजीओ के संचालकों से भी उन्होंने चर्चा की कि समाज में रहने वालों लोगों के लिए सुरक्षा की जरूरत बैठक में जिला परिषद अध्यक्षा सुनैना कुमारी, उपविकास आयुक्त आर रोनिटा, समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा तिर्की, डीएसपी अजय कुमार, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष राजकुमार वर्मा, झारखंड को-ऑडिनेटर शक्ति वाहनी समेत अन्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola