बरवाडीह में विश्वकर्मा पूजा पर सजे पंडाल, बाबा चौक का लोको पायलटों का पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

Updated:
विज्ञापन

सजा पंडाल | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरवाडीह में भगवान विश्वकर्मा की पूजा श्रद्धा और उत्साह से मनाई गई. विभिन्न रेलवे प्रतिष्ठानों पर स्थापित प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना की गई, जिसमें भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी. बाबा चौक पर रेलवे लोको पायलटों द्वारा बनाया गया पूजा पंडाल विशेष आकर्षण का केंद्र रहा.

विज्ञापन

बरवाडीह. प्रखंड क्षेत्र में भगवान विश्वकर्मा पूजा को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा. बाबा चौक से लेकर आरओएच शेड तक विभिन्न रेलवे प्रतिष्ठानों, रेलवे से जुड़े विभागों और कार्यस्थलों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. पूजा को लेकर सुबह से ही क्षेत्र में चहल-पहल रही.

विज्ञापन

आइओडब्ल्यू, पीडब्ल्यूआइ, गहन परीक्षण यार्ड, लोको स्टेशन, बस स्टैंड, भगत सिंह चौक और रेल पावर स्टेशन पर आकर्षक पूजा पंडाल सजाये गये थे. रेलवे लोको पायलटों की ओर से बाबा चौक पर बनाया गया पूजा पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा. यहां देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही.

श्रद्धालुओं ने भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि, कार्यों में सफलता और मशीनरी व उपकरणों की सुरक्षा की कामना की. रेलवे कर्मचारियों के साथ स्थानीय लोगों में भी विश्वकर्मा पूजा को लेकर खासा उत्साह देखा गया. विभिन्न पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गयी थी.

सुरक्षा को लेकर पुलिस रही मुस्तैद

विश्वकर्मा पूजा के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए एसडीपीओ वीरेंद्र राम के नेतृत्व में थाना प्रभारी अनुराग कुमार और पुलिस टीम क्षेत्र में मुस्तैद रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola