चंदवा के शक्तिखूटा डामर में करमा पूर्व संध्या पर गूंजा मांदर, पारंपरिक नृत्य से दिखी जनजातीय संस्कृति की झलक

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार के चंदवा प्रखंड में करमा पर्व की पूर्व संध्या पर जनजातीय नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस मौके पर शक्तिखूटा डामर में आध्यात्मिक केंद्र निर्माण का संकल्प लिया गया और जनजातीय संस्कृति को बचाने का संदेश दिया गया.

विज्ञापन

लातेहार. जिले के चंदवा प्रखंड क्षेत्र के शक्तिखूटा डामर में करमा पर्व की पूर्व संध्या पर पारंपरिक जनजातीय नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें चंदवा, सिकनी, सासांग, बरवाडीह और चेतर समेत विभिन्न क्षेत्रों से लोग पहुंचे. मांदर की थाप और पारंपरिक जनजातीय नृत्य से पूरा परिसर उत्सवी माहौल में डूबा रहा.

विज्ञापन

शक्तिखूटा डामर के अध्यक्ष जागा उरांव ने बताया कि यहां एक आध्यात्मिक केंद्र का निर्माण किया जा रहा है. उन्होंने लोगों से केंद्र के निर्माण में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि निर्माण पूरा होने के बाद लोग यहां पहुंचकर आध्यात्मिक लाभ ले सकेंगे.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कार्यपालक अभियंता देवसहाय भगत ने कहा कि शक्तिखूटा के निर्माण में होने वाले खर्च को वह देने के लिए तैयार हैं. उन्होंने लोगों से आध्यात्मिक केंद्र का निर्माण समय पर पूरा करने में सहयोग की अपील की, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें.

जनजातीय संस्कृति और परंपरा को बचाने का संदेश

कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य विनोद उरांव, मुखिया पुष्पा देवी, सरना समिति चंदवा के प्रखंड अध्यक्ष विमल उरांव, पंचायत समिति सदस्य लीलामणि और अनिता देवी, उपमुखिया मीना देवी, रविंद्र उरांव, आदिवासी सांस्कृतिक संगठन के सचिव जयराम उरांव, पढ़हा दीवान नवाहीर उरांव, कमलेश उरांव, रमेश उरांव, वार्ड पार्षद इंद्रदेव उरांव, बाबूलाल उरांव, राजनाथ उरांव, जुगेश्वर उरांव, दिलेश्वर उरांव, सहदेव उरांव, जवनी देवी समेत कई लोग मौजूद थे.

समारोह के अंत में लोगों ने एक-दूसरे को करमा पर्व की पूर्व संध्या की शुभकामनाएं दीं. साथ ही जनजातीय संस्कृति और परंपरा को बनाए रखने तथा सामुदायिक एकजुटता का संदेश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola