लातेहार केंद्रीय विद्यालय में सीसीटीवी से लेकर एसी तक की खरीद को मिली मंजूरी, स्वास्थ्य जांच पर भी बनी सहमति

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लातेहार केंद्रीय विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक में स्कूल के आधुनिकीकरण और छात्रों के कल्याण पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए. सीसीटीवी, एसी और नई सुविधाओं के साथ-साथ स्वास्थ्य जांच पर भी जोर दिया गया.

विज्ञापन

लातेहार. जिला मुख्यालय स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय लातेहार प्रबंध समिति की बैठक नामित अध्यक्ष सह अनुमंडल पदाधिकारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में हुई. प्राचार्य शैलेंद्र प्रताप सिंह ने समिति के सदस्यों को पौधा भेंट कर स्वागत किया. इसके बाद प्राचार्य ने बैठक के एजेंडे की जानकारी सदस्यों को दी.

विज्ञापन

प्राचार्य ने इस वर्ष मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं की उपलब्धियों से भी समिति को अवगत कराया. बैठक में विद्यालय में सीसीटीवी लगाने तथा कंप्यूटर लैब और पुस्तकालय के लिए एसी खरीदने की अनुमति दी गयी.

इसके अलावा फर्नीचर, पुस्तकालय के लिए पुस्तकों, विद्यालय के मेंटनेंस, पानी की टंकी के लिए तीन वाटर फिल्टर, परीक्षा से संबंधित मुद्रित व लेखन सामग्री तथा खेल सामग्री की खरीद का अनुमोदन किया गया.

छात्रों की स्वास्थ्य जांच और स्ट्रीट लाइट पर भी चर्चा

बैठक में छात्रों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाने पर भी विचार किया गया. मेन रोड से विद्यालय परिसर तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था कराने तथा एनएच-75 पर विद्यालय के प्रवेश द्वार के पास गतिरोधक बनवाने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई.

बैठक में समिति के सदस्य आशीष टैगोर, भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता पंकज कुमार, सिविल सर्जन कार्यालय के प्रतिनिधि, शिक्षक प्रतिनिधि बालजिंदीर कौर देव, संत जेवियर की प्राचार्या, अभिभावक सदस्य आभा एक्का और मनोज कुमार पवइया समेत अन्य लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola