उमवि तुरीसोत को मिला राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ व हरित विद्यालय में 64वां रैंक
उमवि तुरीसोत को मिला राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छ व हरित विद्यालय में 64वां रैंक
चंदवा़ भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा संचालित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुरीसोत को राष्ट्रीय स्तर पर सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट प्रदान किया गया है. उक्त स्कूल ने देशभर के विद्यालयों के बीच उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 64वां स्थान प्राप्त किया है. झारखंड शिक्षा परियोजना एवं यूनिसेफ के संयुक्त प्रयास से विद्यालय में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, ऊर्जा दक्षता तथा हरित परिसर निर्माण को लेकर यह सर्वे किया गया था. विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार पासवान ने कहा कि विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों व अभिभावकों के सहयोग से यह सफलता मिली है. स्वच्छ एवं हरित विद्यालय के विभिन्न मानकों पर स्कूल ने बेहतर कार्य किया है. शिक्षक आकाश भरद्वाज, चंद्रशेखर यादव, बाल संसद सदस्य, विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य का भी इसमें विशेष योगदान रहा. ज्ञात हो कि इस प्रतियोगिता में राज्य के तीन स्कूलों ने जगह बनायी है. इस उपलब्धि के लिए संजीत कुमार, अभिषेक, राहुल परहिया, संकुल साधन सेवी विकास कुमार व जिले के पदाधिकारी व शिक्षकों को धन्यवाद दिया है. रेलवे स्टेशन को यथावत रखने को लेकर विधायक को सौंपा मांग पत्र
बरवाडीह. टुंडी विधायक सह सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचेतक मथुरा प्रसाद महतो के छिपादोहर पहुंचने पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया. इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक के समक्ष छिपादोहर रेलवे स्टेशन के संभावित विस्थापन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. ग्रामीणों ने कहा कि यह स्टेशन क्षेत्र की जनता के आवागमन का मुख्य केंद्र है. इसके विस्थापन से हजारों लोगों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो जायेगी. लोगों ने स्टेशन को वर्तमान स्थान पर ही यथावत रखने की मांग करते हुए सरकार से इस पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया. ग्रामीणों की चिंताओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक मथुरा महतो ने उन्हें आश्वस्त किया कि वे इस मामले को राज्य सरकार और मुख्यमंत्री के समक्ष मजबूती से रखेंगे. उन्होंने कहा कि जनभावनाओं और क्षेत्र की जरूरतों को देखते हुए उचित पहल की जायेगी. मौके पर देवनाथ सिंह, उमेश राम, मुन्ना गुप्ता, दीपा देवी, दीपक प्रसाद, संदीप ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










