बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बालूमाथ-मुरपा मार्ग पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के बसिया गांव के समीप शनिवार को हुई बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये.
विज्ञापन
बालूमाथ. बालूमाथ-मुरपा मार्ग पर बालूमाथ थाना क्षेत्र के बसिया गांव के समीप शनिवार को हुई बाइक दुर्घटना में दो युवक घायल हो गये. घायलों में बारियातू थाना क्षेत्र के पुकचू गांव निवासी संजय कुमार यादव (पिता सुरेश यादव) व विकास कुमार यादव (पिता किशोर यादव) के नाम शामिल हैं. दोनों का बालूमाथ सीएचसी में प्राथमिक उपचार हुआ. जानकारी के अनुसार दोनों युवक पिंडारकोम गांव से शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान हादसे का शिकार हो गये.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन