दो बाइक के बीच हुई टक्कर में दो लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

चंदवा-माल्हन-मैकलुस्कीगंज पथ पर कुसुमटोला गांव स्थित कार्तिक उरांव चौक के समीप शनिवार दोपहर दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी.

विज्ञापन

चंदवा. चंदवा-माल्हन-मैकलुस्कीगंज पथ पर कुसुमटोला गांव स्थित कार्तिक उरांव चौक के समीप शनिवार दोपहर दो बाइक के बीच टक्कर हो गयी. हादसे में एक बाइक सवार शंकर कुमार व डीसी गंझू (महुडर, हुटाप) गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं दूसरा बाइक सवार वहां से भाग निकला. उधर से गुजर रहे पीएलवी राजेश प्रसाद ने दोनों घायलों को चंदवा सीएचसी पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को छुट्टी दे दी गयी. जानकारी के अनुसार शंकर उरांव व डीसी गंझू सेरक गांव में अपने किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे. इसी दौरान हादसे का शिकार हो गये.

वाहन जांच अभियान के दौरान कई बाइक जब्त

बारियातू. थाना प्रभारी राजा दिलावर के नेतृत्व में फुलसू मोड़ व थाना गेट के समीप शनिवार को वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान हेलमेट, लाइसेंस सहित अन्य कागजात की जांच की गयी. मौके पर यातायात नियमों का उल्लंघन करनेवाले कई लोगों की बाइक जब्त की गयी. अभियान में द्वारिका नाथ पांडेय, सुरेश सिंह के अलावे कई जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola