सोशल मीडिया के जरिये संघ ने रखी अपनी बात
सोशल मीडिया के जरिये संघ ने रखी अपनी बात
लातेहार : झारखंड प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर राज्य के मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री को जिले के शिक्षकों ने सोशल मीडिया के माध्यम से पत्राचार कर अपनी बातों को रखा. अंतर जिला ट्रांसफर के लिए लगातार शिक्षक संघ सीएम व शिक्षा मंत्री का ध्यान आकृष्ट करा रहे हैं. सोशल मीडिया के माध्यम से राज्य के शिक्षकों ने एक आंदोलन चला रखा है.
आंदोलन के अगले चरण में चार व पांच अगस्त को पुनः सभी कार्यालयों में फेसबुक के माध्यम से अपनी बातों को रखेंगे. जिले से अपनी बात रखने वालों में संघ के अध्यक्ष हीरा प्रसाद यादव, महासचिव प्रदीप कुमार सिंह, संगठन मंत्री विजय लाल, उपाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, अनीश कुमार सिंह, अभिमन्यु सिंह, ब्रजेश सिंह, नागेंद्र यादव, सीमा कुमारी, श्वेता कुमारी, अर्जुन प्रसाद यादव, वंदना कुमारी, विनीता शर्मा, माया कुमारी, अंजु सिंह, अविनाश, दिलीप कुमार सिंह व नरोतम कुमार दास शामिल थे.
Post by : Pritish Sahay
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए