ePaper

मेघा डेयरी के टैंकर से दूध की चोरी करते तीन गिरफ्तार

Updated at : 01 Sep 2024 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
मेघा डेयरी के टैंकर से दूध की चोरी करते तीन गिरफ्तार

जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के कुजरी भूषाढ़ नाला के पास मेघा डेयरी के टैंकर से दूध की चोरी करते तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

लातेहार. जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के कुजरी भूषाढ़ नाला के पास मेघा डेयरी के टैंकर से दूध की चोरी करते तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह जानकारी लातेहार एसडीपीओ अरविंद कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर छापामारी अभियान चला कर हरमनप्रीत सिंह (बोयवाल अमृतसर पंजाब), विशाल कुमार सिंह (चंदवा) व मिथिलेश यादव (भूसूर, लातेहार) को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से एक दूध का टैंकर, एक पिकअप वाहन तथा सिंटेक्स से पांच सौ लीटर दूध बरामद किया है. इसके अलावा छोटे-छोटे कई केन में रखा 70 से 80 लीटर दूध जब्त किया गया. गिरफ्तार लोगों ने पुलिस के समक्ष स्वीकार किया कि मेघा दूध के टैंकर से दूध की चोरी कर हाेटलों में बेचा जाता था. दूध निकालने के बाद टैंकर में पानी मिला दिया जाता था. इस संबंध में चंदवा थाना कांड संख्या 119-24 भादवि की धारा 303 (2), बीएसएस के तहत दर्ज किया गया है. छापामारी अभियान में पुनि सह थाना प्रभारी सुधीर कुमार, सअनि अरविंद कुमार सिंह तथा सैट के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola