एक ही रात दो घर व तीन सब्जी दुकान में चोरी

Updated:
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं. थाना क्षेत्र के अंबा कोठी मुहल्ला में शनिवार रात दो घरों में चोरी की वारदात हुई.

विज्ञापन

लातेहार. शहरी क्षेत्र में चोरी की घटना रुकने का नाम नहीं ले रहीं हैं. थाना क्षेत्र के अंबा कोठी मुहल्ला में शनिवार रात दो घरों में चोरी की वारदात हुई. चोरों ने सबसे पहले अंबाकोठी निवासी विजय त्रिपाठी के घर को निशाना बनाया. चोर चारदीवारी तोड़कर घर में घुसे और ताला तोड़कर चोरी की की घटना को अंजाम दिया. श्री त्रिपाठी के घर से कितनी राशि की चोरी हुई है यह अभी तक पता नहीं लग पाया है. श्री त्रिपाठी अपने परिवार के साथ रांची में इलाज कराने गये हैं. चोरी की दूसरी घटना अंबाकोठी में ही हुई है. प्राथमिक विद्यालय बाजार में कार्यरत सहायक अध्यापिका रश्मि कुमारी के घर का दरवाजा तोड़कर चोरों ने दो लाख रुपये से अधिक के जेवरात और 20 हजार रुपया नकद चुरा लिया. इसके बाद चोर सहायक अध्यापिका के पड़ोसी विकास मेहता के घर में घुसे, लेकिन मेहता परिवार के रात में जग जाने से वे वहां से भाग निकले. श्री मेहता ने रात में पुलिस को इसकी सूचना दे दी थी. वहीं धर्मपुर में तीन सब्जी दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने बैट्री समेत कई सामान की चोरी कर ली. रविवार की सुबह थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिन्हा व एएसआइ रवींद्र महली ने घटनास्थल पर जाकर छानबीन की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola