लातेहार : चंदनडीह में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, 5-6 लाख के गहने व सामान चोरी
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान / Prabhat Khabar Network
लातेहार के चंदनडीह मोहल्ले में एक बंद घर से चोरों ने लाखों रुपये के गहने और कीमती सामान चुरा लिए. घटना के बाद से पीड़ित परिवार सदमे में है और पुलिस मामले की जांच कर रही है. चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए पुलिस से गुहार लगाई गई है.
लातेहार. सदर थाना क्षेत्र के चंदनडीह मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के गहने और अन्य सामान चोरी कर लिए. चोरी की घटना में करीब 5 से 6 लाख रुपये मूल्य के गहने और सामान चोरी होने की बात सामने आ रही है.
आपके शहर में
घर पर नहीं था कोई
जानकारी के अनुसार, चंदनडीह मोहल्ला निवासी मनोज कुमार वर्मा 28 और 29 अगस्त को किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे. 30 अगस्त को जब वह वापस घर लौटे तो घर की स्थिति देखकर दंग रह गए. घर का अंदरूनी दरवाजा टूटा हुआ था. कमरे में रखी अलमारी का ताला और दरवाजा भी क्षतिग्रस्त मिला.
ये भी पढ़ें: लातेहार में बारिश का कहर, कई सड़कों पर आवागमन ठप
चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग
घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और कई सामानों को भी नुकसान पहुंचाया गया था. घर की जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर करीब 5 से 6 लाख रुपये मूल्य के गहने और अन्य सामान लेकर फरार हो गए हैं. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी. पीड़ित परिवार ने पुलिस से मामले की जांच कर अज्ञात चोरों की जल्द पहचान कर चोरी गए सामान की बरामदगी की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए