लातेहार में बारिश का कहर, कई सड़कों पर आवागमन ठप
सड़क का बांध टूट जाने से पक्की सड़क क्षतिग्रस्त| Prabhat Khabar Network
लातेहार में भारी बारिश के कारण कई सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। प्रशासन ने यात्रियों को इन रास्तों पर जाने से बचने और सुरक्षित मार्ग चुनने की सलाह दी है।
लातेहार. जिले में लगातार बारिश के कारण कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन प्रभावित हो गया है. बरवाडीह प्रखंड के लाभर-नावाडीह मार्ग पर चुंगरू के पास सड़क का बांध टूट जाने से पक्की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है. वहीं पैनिया टोला स्थित छलका पर जलस्तर बढ़ने के कारण आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है.
आपके शहर में
राजडंडा नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त
महुआडांड के राजडंडा नदी पर बने पुल के क्षतिग्रस्त होकर टूट जाने से इस मार्ग पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है. इसके अलावा गारू-छिपादोहर मार्ग के सतनदिया नाला में तेज जलधारा बहने के कारण डाल्टनगंज की ओर जाने वाले छोटे वाहनों, जिसमें बाइक, ऑटो और कार शामिल हैं, के आवागमन पर रोक लगा दी गई है.
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जलभराव और तेज बहाव वाले इन मार्गों पर जाने से बचें. यात्रियों को सुरक्षित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ें: मंईयां सम्मान से अबुआ आवास तक... चंदवा में JMM ने ग्रामीणों को बताया MMDR बिल का संभावित असर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए