तीज पर मंदिरों में उमड़ीं सुहागिनें, शिव-पार्वती की पूजा कर मांगा अखंड सौभाग्य

Updated:
विज्ञापन

चंदवा स्थित बुध बाजार शिव मंदिर में पूजन करती सुहागिन. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भाद्र शुक्ल पक्ष तृतीया पर चंदवा, बालूमाथ और बारियातू में महिलाओं ने हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखा और अखंड सौभाग्य के लिए शिव-पार्वती की पूजा की।

विज्ञापन

बारियातू. भाद्र शुक्ल पक्ष तृतीया को चंदवा, बालूमाथ और बारियातू में हरितालिका तीज धूमधाम से मनायी गयी. सुहागिन महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और परिवार की सुख-शांति की कामना की. महिलाओं ने सोलह शृंगार कर 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा.

विज्ञापन

चंदवा के शिवालयों में उमड़ी महिलाओं की भीड़

चंदवा में बुध बाजार शिव मंदिर, हरैया दुर्गाबाड़ी, हनुमान मंदिर, थाना टोली शिव मंदिर, श्रीराम जानकी मंदिर और महावीर मंदिर रेलवे कॉलोनी समेत अन्य शिवालयों में महिलाओं की भीड़ रही. घरों में भी तीज की पूजा की तैयारी की गयी और पारंपरिक गीत गूंजते रहे. पंडित योगेश उपाध्याय ने कई स्थानों पर पूजन कराया.

बारियातू में शिव-पार्वती की पूजा

बारियातू के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर समेत अन्य मंदिरों में महिलाओं ने निर्जला तीज व्रत रखा. भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की गयी. पुजारी पुरुषोत्तम शर्मा और पंडित जनार्दन पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन कराया. महिलाओं ने तीज व्रत की कथा भी सुनी.

बालूमाथ में भक्ति गीतों से गूंजे मंदिर

बालूमाथ में भी तीज पूजा को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारी की गयी थी. भक्ति गीत और मंत्रोच्चार से मंदिर परिसर गूंजते रहे. महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार के मंगल की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola