एसपी की पहल पर विक्षिप्त व्यक्ति को भेजा गया रिनपास

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र में शुक्रवार को थाना प्रभारी को एक अज्ञात व्यक्ति मिला था. वह भूखा था और खाने की तलाश में भटक रहा था.

विज्ञापन

लातेहार. जिले के महुआडांड थाना क्षेत्र में शुक्रवार को थाना प्रभारी को एक अज्ञात व्यक्ति मिला था. वह भूखा था और खाने की तलाश में भटक रहा था. पूछे जाने पर वह अपना नाम तक नहीं बता पा रहा था. इसके बाद थाना प्रभारी ने उसे खाना खिलाया. इसकी सूचना उन्होंने एसपी अंजनी अंजन को दी. एसपी ने उक्त व्यक्ति को लातेहार लाने को कहा. पुलिस लाइन लातेहार में सिविल सर्जन द्वारा गठित चिकित्सकों की टीम से उक्त व्यक्ति की जांच की. इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रिनपास रांची रेफर कर दिया. एसपी ने उक्त व्यक्ति को पुलिस टीम के साथ शनिवार को एंबुलेंस से रांची भेजा. एसपी ने बताया कि पुलिस का कर्तव्य मानव जीवन मूल्यों की रक्षा करना है. उसे बेहतर इलाज के लिए रिनपास भेज दिया गया है, ताकि वो बेहतर इलाज से ठीक हो सके. उन्होंने बताया कि व्यक्ति की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि उसके परिजनों को सूचना दी जा सके.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola