ePaper

दमकने लगा चंदवा प्लस टू स्कूल का आवासीय छात्रावास, अब संचालन का इंतजार

Updated at : 04 Feb 2026 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
दमकने लगा चंदवा प्लस टू स्कूल का आवासीय छात्रावास, अब संचालन का इंतजार

दमकने लगा चंदवा प्लस टू स्कूल का आवासीय छात्रावास, अब संचालन का इंतजार

विज्ञापन

चंदवा़ स्थानीय प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर स्थित अनुसूचित जनजाति आवासीय छात्रावास के दिन अब बहुरने वाले हैं. उपायुक्त की विशेष पहल पर डीएमएफटी मद से जर्जर हो चुके इस छात्रावास भवन की मरम्मत करायी गयी है. जीर्णोद्धार के बाद अब यह भवन पूरी तरह चमकने लगा है. भवन तैयार होने के बाद अब विद्यालय प्रबंधन ने इसके विधिवत संचालन को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को पत्र लिखा है. बैठक में बनी आम सहमति : विद्यालय प्रबंधन द्वारा भेजे गये पत्र के अनुसार, सात जनवरी को विद्यालय के शिक्षाकर्मियों, प्रबुद्ध नागरिकों और अभिभावकों की एक संयुक्त बैठक आयोजित की गयी थी. बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि चूंकि यह भवन मूल रूप से अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के आवासीय उपयोग के लिए बनाया गया था, इसलिए मरम्मत के बाद अब इसका उपयोग पुनः छात्रावास के रूप में ही किया जाये. विद्यार्थियों को मिलेगी बड़ी राहत : विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों का मानना है कि छात्रावास का संचालन शुरू होने से दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले अनुसूचित जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में काफी सहूलियत होगी. इससे न केवल छात्रों के रहने की समस्या दूर होगी, बल्कि उनकी ड्रॉप-आउट दर में भी कमी आयेगी. फिलहाल, विद्यालय परिवार और ग्रामीण अब प्रशासन के अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं ताकि जल्द से जल्द यहां छात्रों का दाखिला शुरू हो सके.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola