शिक्षक दिवस पर लातेहार के 10 शिक्षकों को राज्य स्तरीय सम्मान, जिले का बढ़ा गौरव
शिक्षक दिवस पर उपस्थित शिक्षकों की फोटो | Prabhat Khabar Network
शिक्षक दिवस पर रांची में आयोजित कार्यक्रम में लातेहार जिले के कई शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया.
लातेहार. शिक्षक दिवस पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखंड सरकार द्वारा जेसीईआरटी (JCERT) रांची के तत्वावधान में आयोजित राज्य-स्तरीय शिक्षक सम्मान कार्यक्रम का आयोजन जेईपीसी (JEPC) रांची के सभागार में किया गया. इस कार्यक्रम में जिला शिक्षा एवं शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (डायट) लातेहार के डायट फैकल्टी पंकज कुमार और शंकर उरांव को सम्मानित किया गया.
आपके शहर में
जेसीईआरटी में प्रतिनियुक्त शिक्षकों को भी मिला सम्मान
इसके अलावा जेसीईआरटी रांची में प्रतिनियुक्त लातेहार के अन्य शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया. इनमें अंजनी आनंद, अश्विनी कांत मिश्रा, अरविन्द कुमार पंकज, रमेश पाठक और सचिदानंद दुबे का नाम शामिल है.
विभिन्न प्रखंडों के शिक्षक भी सम्मानित
जिले के विभिन्न प्रखंडों में पदस्थापित शिक्षक धर्मेंद्र कुमार उपाध्याय (गारु), नंदेव राम (बरवाडीह), नरेश कुमार उरांव (बरियातू) तथा शिक्षक राजू उरांव (लातेहार) को भी इस कार्यक्रम में सम्मानित किया गया.
राज्य स्तरीय सम्मान मिलना जिले के लिए गौरव : पंकज कुमार
डायट फैकल्टी पंकज कुमार ने कहा कि शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान प्राप्त करना जिले के लिए गौरव की बात है. उन्होंने कहा कि अपने काम से राज्य स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाना और इतने पिछड़े क्षेत्र को एक सकारात्मक शैक्षणिक माहौल देने में निश्चित रूप से एक बड़ी बात होती है. सम्मान से प्रेरणा मिलती है.
शैक्षणिक व्यवस्था मजबूत करने में निभाते हैं अहम भूमिका
बता दें कि डायट फैकल्टी शिक्षकों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण देते हैं तथा शैक्षणिक व्यवस्था की मजबूती के लिए कंटेंट निर्माण, प्रश्न पत्र निर्माण और महत्वपूर्ण आंकड़ों का संग्रह निरंतर सालों भर करते रहते हैं. इसके अलावा निरंतर जिले के विभिन्न विद्यालयों का अनुश्रवण कर विद्यालय और शिक्षा विभाग के बीच एक मजबूत कड़ी के रूप में कार्य करते हैं.
डायट फैकल्टी आवश्यक सलाह और जरूरी सूचनाएं उच्चाधिकारियों तक पहुंचाते हैं, ताकि समयानुसार संबंधित विद्यालयों की समस्याओं का निदान किया जा सके.
ये भी पढ़ें: लातेहार में प्रतिबंधित फूड प्रोडक्ट के खिलाफ चला जांच अभियान, दुकानदारों से वसूला जुर्माना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए