लातेहार में प्रतिबंधित फूड प्रोडक्ट के खिलाफ चला जांच अभियान, दुकानदारों से वसूला जुर्माना
लातेहार में प्रशासन ने प्रतिबंधित फूड प्रोडक्ट और तंबाकू के खिलाफ छापेमारी की. दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया और भविष्य के लिए सख्त चेतावनी दी गई.
लातेहार चंद्र प्रकाश सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
लातेहार. सिविल सर्जन के निर्देश पर जिले के मनिका प्रखंड कार्यालय के समीप 115 प्रतिबंधित फूड प्रोडक्ट को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया. राज्य मुख्यालय के पत्रांक 199, दिनांक 5 सितंबर 2026 के निर्देश के तहत संयुक्त टीम ने राजू जेनरल स्टोर, पिंटुलाल जेनरल स्टोर एवं शिवानी मिष्ठान भंडार का औचक निरीक्षण किया.
प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों की बिक्री और भंडारण की जांच
इस दौरान प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों की बिक्री एवं भंडारण की जांच की गई. साथ ही तंबाकू नियंत्रण एवं रोकथाम को लेकर भी कार्रवाई की गई. अधिकारियों ने प्रतिष्ठान संचालकों को प्रतिबंधित खाद्य उत्पादों को आवश्यक लिखित दस्तावेज के साथ नजदीकी डीलर को वापस करने का निर्देश दिया.
उत्पाद मिलने पर दुकानदारों से वसूला जुर्माना
जांच के दौरान प्रतिबंधित उत्पाद पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया. टीम ने दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
आगे भी जारी रहेगा जांच अभियान
अधिकारियों ने कहा कि प्रतिबंधित उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा. मौके पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अमन गुप्ता, सरिता जेराई एवं जिला परामर्शी नागेंद्र कुमार मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: लातेहार में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर पुलिस सख्त, दुकानदारों के साथ थाना प्रभारी ने की बैठक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए