जंगलों और वन्य जीवों की रक्षा करना सामूहिक कर्तव्य: रेंजर
जंगलों और वन्य जीवों की रक्षा करना सामूहिक कर्तव्य: रेंजर
बेतला. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर बेतला नेशनल पार्क क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पलामू किला, कमलदह झील और आसपास के प्रमुख पर्यटन स्थलों को प्लास्टिक व कचरे से मुक्त करना था. वन विभाग के अधिकारियों, स्थानीय युवाओं और पर्यावरण प्रेमियों ने मिलकर भारी मात्रा में कचरा एकत्र कर उसका सुरक्षित निस्तारण किया. इस दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की महत्ता के बारे में जागरूक किया गया. रेंजर उमेश कुमार दुबे ने कहा कि मानव जीवन के अस्तित्व के लिए प्रकृति का संतुलित रहना बेहद जरूरी है. उन्होंने अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने और जंगली जानवरों के संरक्षण पर बल दिया. साथ ही उन्होंने अपील की कि जंगलों और वन्य जीवों की रक्षा करना हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए