देवनद में डूबे बालक के परिजनों से मिले प्रतुल शाहदेव
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 12 Jun 2026 9:46 PM
देवनद में डूबे बालक के परिजनों से मिले प्रतुल शाहदेव
चंदवा. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव शुक्रवार को अपने पैतृक गांव रोल पहुंचे. वहां उन्होंने पिछले दिनों देवनद नदी में डूबने से मृत बालक प्रिंस कुमार (मूल निवासी, गढ़वा) के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी. प्रिंस अपनी नानी मानमती देवी के घर छुट्टी मनाने आया था. घटना के बाद भी प्रखंड के किसी अधिकारी या कर्मी के पीड़ित परिवार से नहीं मिलने पर श्री शाहदेव ने गहरी नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के इस गरीब परिवार तक प्रशासन का नहीं पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण है. इसके बाद उन्होंने जिला के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात की, इसके बाद कर्मियों ने पहुंचकर कागजी प्रक्रिया शुरू की. उन्होंने लातेहार प्रशासन से कागजी कार्रवाई पूरी कर मामला गढ़वा भेजने और मुआवजा दिलाने की मांग की़ मौके पर चंदवा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, विशुन रजवार, किशुन रजवार, रामचंद्र घटवार, राजेंद्र प्रजापति, मुरारी प्रजापति, अमृत प्रजापति, चंद्रदेव घटवार, उदित शहदेव, रोहित शहदेव, दीपक शहदेव, राहुल शहदेव, मृतक की नानी मानमती देवी, परिजन सोनल देवी, ममता देवी, हरिवंश, गोलू घटवार आदि मौजूद थे. विद्यार्थियों ने किया धनकारा का फील्ड विजिट लातेहार. बनवारी साहू महाविद्यालय के चयनित विद्यार्थियों ने झारखंड ग्रासरूट इनोवेशन इंटर्नशिप के तहत सदर प्रखंड के धनकारा पंचायत भवन में धनकारा तथा नावाडीह गांव का फील्ड विजिट किया. मौके पर मेंटर सह प्राध्यापिका इंचार्ज इशरत बानो ने मुख्य अतिथि सह धनकारा की मुखिया ललिता देवी को अंगवस्त्र व पुष्प गुच्छ भेंट देकर सम्मानित किया. उन्होंने टीम टू की लीडर दिलकश तरन्नुम, नीलू कुमारी, रसीना खातून व कल्पना कुमारी का ग्रामीणों से परिचय कराया. इशरत बानो ने बताया कि इसका उद्देश्य युवाओं को किताबी ज्ञान के साथ ग्रामीण समस्याओं और उनके पारंपरिक समाधानों का प्रत्यक्ष अनुभव कराना है. साथ ही स्थानीय नवाचारियों और स्वदेशी तकनीकों को दस्तावेज के रूप में संकलित करना है. विद्यार्थियों ने नवाचार की उड़ान, झारखंड की शान स्लोगन के साथ गांव का भ्रमण किया और सफल इनोवेशन की शपथ ली. मुखिया ने विद्यार्थियों को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया. मौके पर सैफ अली, जुबेर आलम, हिना नाज समेत कई ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










