देवनद में डूबे बालक के परिजनों से मिले प्रतुल शाहदेव
Author Shailesh ambashtha
Updated:
विज्ञापन

देवनद में डूबे बालक के परिजनों से मिले प्रतुल शाहदेव
विज्ञापन
चंदवा. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव शुक्रवार को अपने पैतृक गांव रोल पहुंचे. वहां उन्होंने पिछले दिनों देवनद नदी में डूबने से मृत बालक प्रिंस कुमार (मूल निवासी, गढ़वा) के पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी. प्रिंस अपनी नानी मानमती देवी के घर छुट्टी मनाने आया था. घटना के बाद भी प्रखंड के किसी अधिकारी या कर्मी के पीड़ित परिवार से नहीं मिलने पर श्री शाहदेव ने गहरी नाराजगी जतायी. उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के इस गरीब परिवार तक प्रशासन का नहीं पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण है. इसके बाद उन्होंने जिला के उच्च अधिकारियों से फोन पर बात की, इसके बाद कर्मियों ने पहुंचकर कागजी प्रक्रिया शुरू की. उन्होंने लातेहार प्रशासन से कागजी कार्रवाई पूरी कर मामला गढ़वा भेजने और मुआवजा दिलाने की मांग की़ मौके पर चंदवा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, विशुन रजवार, किशुन रजवार, रामचंद्र घटवार, राजेंद्र प्रजापति, मुरारी प्रजापति, अमृत प्रजापति, चंद्रदेव घटवार, उदित शहदेव, रोहित शहदेव, दीपक शहदेव, राहुल शहदेव, मृतक की नानी मानमती देवी, परिजन सोनल देवी, ममता देवी, हरिवंश, गोलू घटवार आदि मौजूद थे. वनाधिकार कानून से संबंधित मुद्दाें को लेकर ज्ञापन सौंपा
लातेहार. झारखंड जनाधिकार महासभा के इकाई द्वारा जेम्स हेरेंज, जॉर्च मोनोपली, नंद किशोर गंझू, जितेंद्र सिंह ने वनाधिकार कानून (एफआरए-2006) से संबंधित विभिन्न मुद्दों को लेकर शुक्रवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन में अनुसूचित जनजातियों एवं अन्य परंपरागत वन निवासियों के लंबित दावों, अभिलेखों में अधिकारों की प्रविष्टि तथा पात्र लाभुकों को अधिकारों से वंचित किये जाने जैसे मामलों को उठाया गया. उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित बिंदुओं की जांच कराने तथा वनाधिकार कानून के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










