पीएम आवास प्लस को लेकर ग्रामसभा, लाभुकों की सूची का अनुमोदन

Updated:
विज्ञापन

पीएम आवास प्लस को लेकर ग्रामसभा, लाभुकों की सूची का अनुमोदन

विज्ञापन

बेतला. बरवाडीह बीडीओ के निर्देश पर बेतला पंचायत के कुटमू गांव स्थित धरती मांडर चबूतरा के पास प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामचलितर सिंह ने की. बैठक का मुख्य उद्देश्य चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता सुनिश्चित करना था. इस दौरान आवास मित्र उमेश कुमार ने योग्य एवं अयोग्य लाभुकों की सूची ग्रामीणों के समक्ष पढ़कर सार्वजनिक की, जबकि पूर्व मुखिया संजय सिंह ने इससे जुड़े तकनीकी नियमों की जानकारी दी. उपस्थित ग्रामीणों ने सूची के नामों पर विचार-विमर्श कर सर्वसम्मति से इसका अनुमोदन किया. मौके पर मुखिया मंजू देवी, उपमुखिया बसंती देवी, पंसस विनोद यादव, प्रमोद कुमार रजक, अखिलेश विश्वकर्मा और अजमल अंसारी सहित कई लोग मौजूद थे. चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ पर भारी वाहनों के परिचालन पर लगे रोक : अंकित

आपके शहर में

विज्ञापन

चंदवा. झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंकित तिवारी ने लातेहार उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर चंदवा-चांपी-लोहरदगा पथ पर भारी वाहनों के परिचालन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है. ज्ञापन में कहा गया है कि यह मार्ग पहाड़ी और घुमावदार है, जहां कई स्थानों पर तीखे मोड़, खतरनाक चढ़ाई और ढलान हैं. चांपी की ओर से आने वाले भारी वाहन अक्सर इन तीखे मोड़ों और ढलानों पर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं. आये दिन होने वाले इन हादसों से जान-माल का खतरा बना रहता है. कुछ किलोमीटर की दूरी बचाने के चक्कर में भारी वाहन चालक इस जोखिमपूर्ण मार्ग का उपयोग कर रहे हैं, जबकि चंदवा-कुड़ू-लोहरदगा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित और सुगम है. तिवारी ने जिला प्रशासन से इस मार्ग पर भारी मालवाहकों के प्रवेश को प्रतिबंधित करने, दुर्घटना संभावित स्थलों पर चेतावनी बोर्ड व गति सीमा संकेतक लगाने तथा नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola