महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में लोगाें ने किया जलाभिषेक

Updated:
विज्ञापन

महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में लोगाें ने किया जलाभिषेक

विज्ञापन

बरवाडीह़ रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर प्रखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों के सभी शिवालयों में जलाभिषेक और पूजा-अर्चना को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. पूरा क्षेत्र हर-हर महादेव के जयघोष से गुंजायमान रहा. प्रखंड के ऐतिहासिक पहाड़ी शिव मंदिर में अहले सुबह से ही भक्तों की लंबी कतार देखी गयी. पहाड़ी शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने 500 से अधिक सीढ़ियां चढ़कर हनुमान मंदिर तथा काली मंदिर में भी मत्था टेका. मंदिर के पुजारी गिरधारी मिश्रा, बल्लू मिश्रा एवं राकेश मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न करायी. महाशिवरात्रि पर पहाड़ी शिव मंदिर परिसर में कई अस्थायी दुकानें भी सजी रहीं. जहां दिनभर लोगों की चहल-पहल देखने को मिला. कूल्ही नाला शिव मंदिर परिसर में लगने वाले पारंपरिक मेला का लोगाें ने आनंद उठाया. वहीं, बाजार स्थित पंचमुखी शिव मंदिर समेत पैरा शिव मंदिर, छिपादोहर बाजार शिव मंदिर, खुरा शिव मंदिर, लाभार शिव मंदिर, थाना परिसर शिव मंदिर, महावीर चौक आदिशक्ति शिव मंदिर व मंडल शिव मंदिर सहित प्रखंड के सभी शिवालयों में जलाभिषेक को लेकर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. सभी शिवालय में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए एसडीपीओ भरत राम, थाना प्रभारी अनुराग कुमार के नेतृत्व में महिला तथा पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola