सड़क पर बहता पानी और अतिक्रमण से परेशान हैं लोग

Updated:
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी,सुविधाएं नदारद, शिकायतों का अंबार

विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ी,सुविधाएं नदारद, शिकायतों का अंबार

चंद्रप्रकाश सिंह, लातेहार नगर निकाय चुनाव को लेकर लातेहार शहरी क्षेत्र मे चुनाव की चर्चा तेज हो गई है. लोकतंत्र के इस महापर्व में पुराने जनप्रतिनिधियों के अलावा कुछ नये चेहरे भी सक्रिय है. चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग जनसंपर्क कार्य शुरू कर चुके थे. वार्ड नंबर 2 इस बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित है. वार्ड दो बानपुर और जुबली रोड के लोग कई समस्याओं से जुझ रहे है. ऐसी स्थिति में प्रभात खबर ने परिचर्चा के माध्यम से वार्ड नंबर 2 की समस्या को सामने लाया है. वार्ड के लोगो ने खुलकर अपनी समस्याओं को रखा.

आपके शहर में

विज्ञापन

क्या कहते है वार्ड के लोग

लाल आशिष नाथ शाहदेव ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के लोगो के लिए कोई नगर पंचायत ने कोई सुविधा नहीं दी है. मुहल्ला मे बुनियादी सुविधाओ का घोर अभाव है. उन्होंने कहा कि मुहल्ला के लोग टैक्स देने के प्रति जागरूक है. लेकिन नगर पंचायत सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रति गंभीर नहीं है.

अधिवक्ता प्रदीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि वार्ड दो में साफ सफाई की स्थिति काफी बदतर है. लोगो द्वारा घरों का पानी सड़क पर बहाया जाता है. जिसके प्रति नगर पंचायत के अधिकारी और कर्मी गंभीर नही है. जिससे मुहल्ला मे नरक की स्थिति बन गयी है.

रविंद्र प्रसाद ने कहा कि मुहल्ला में नालियों का काफी अभाव है. इस कारण सड़क पर पानी बहता है. नगर प्रशासन वार्ड के विकास को लेकर गंभीर नहीं है. उन्होंने कहा कि जायत्री नदी और बाजारटांड की जमीन पर लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है. लेकिन इसके प्रति कोई गंभीर नही है.

निवर्तमान वार्ड पार्षद जितेंद्र पाठक ने कहा कि वार्ड के विकास के लिए लगातार कार्य करता रहा हू़ं. मुहल्ले के लोगो के लिए नाली एवं आवास समेत अन्य बुनियादी सुविधाओ को लेकर नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक मे मामला उठाता रहा हूं.

कुल मतदाता 1433:

महिला मतदाता-714

पुरुष मतदाता-719

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola