पंकज अध्यक्ष व सुमन बने सचिव

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पंकज अध्यक्ष व सुमन बने सचिव

विज्ञापन

बरवाडीह : प्रखंड के छिपादोहर निवासी पंकज गिरी को परशुराम सेना का बरवाडीह प्रखंड अध्यक्ष व महेंद्र नाथ उपाध्याय तथा आलोक मिश्रा को प्रखंड उपाध्यक्ष बनाया गया है. जबकि सुमन कुमार दुबे प्रखंड सचिव व राम निवास पाठक को सह सचिव बनाये गये हैं. शशि भूषण तिवारी को जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया है.

विज्ञापन

जिलाध्यक्ष शुभम कुमार दुबे की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष दिलीप तिवारी द्वारा उक्त सभी का मनोनयन किया गया है. नव मनोनीत प्रखंड अध्यक्ष पंकज गिरी ने कहा कि शीघ्र प्रखंड में संगठन विस्तार किया जायेगा.

कहा कि जो जवाबदेही उन्हें दी गयी है, उस पर वे खरा उतरेंगे. श्री गिरी को प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने पर अरविंद कुमार, चंदन कुमार, सुमित कुमार व अख्तर अंसारी आदि उन्हें बधाई दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola